लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व विधायक सहित 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 1, 2020 14:26 IST

देवबंद के ईदगाह मैदान में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे महिलाओं के धरने के बीच पुलिस ने पूर्व विधायक माविया अली और उनके पुत्र सहित 40 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन के संबंध में मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पूर्व विधायक सहित 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्जदेवबंद के ईदगाह मैदान में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहा महिलाओं का धरना

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले में देवबंद के ईदगाह मैदान में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे महिलाओं के धरने के बीच पुलिस ने पूर्व विधायक माविया अली और उनके पुत्र सहित 40 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन के संबंध में मामला दर्ज किया है। एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि माविया अली और उनके पुत्र सहित 40 लोगों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 144 के उल्लंघन के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। देवबंद के ईदगाह मैदान में 27 जनवरी से मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के तत्वावधान में सीएए, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में धरना प्रदर्शन चल रहा है।

इस मामले में प्रशासन ने 31 जनवरी को भी इन 40 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किये थे और अब फिर से उन्हीं 40 लोगों के क्रमांक बदलते हुए उनके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, माविया अली ने कहा कि उन्होंने धारा 144 का उल्लंघन नहीं किया है और न ही कोई भाषण दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के धरने को समर्थन देने के लिये देवबंद के ही नहीं, बल्कि अन्य स्थानों के नेता, सांसद एवं विधायक पहुंचते हैं लेकिन कोई भाषण नहीं देता या प्रदर्शन नहीं करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये मुकदमे केवल मानसिक उत्पीड़न करने का प्रयास हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक विशेष समुदाय को कथित रूप से ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मिश्रा ने बताया कि थाना नकुड के अन्तर्गत अध्याना गांव निवासी एक व्यक्ति को फेसबुक पर एक विशेष समुदाय की भावनाओं को कथित रूप से ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डालने को लेकर गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि फेसबुक पर रैली का आह्वान करने वाले एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप