लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री विनायकदादा पाटिल का निधन, NCP प्रमुख शरद पवार के माने जाते थे करीबी

By भाषा | Updated: October 24, 2020 13:56 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के करीबी माने जाने वाले पाटिल राज्य के उद्योग, सांस्कृतिक मामलों, युवा एवं खेल मंत्री रह चुके थे। उन्हें कृषि तथा वानिकी क्षेत्र और देशभर में जटरोफा की पैदावार में उनके योगदान के लिये जाना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देविनायकदादा पाटिल का नासिक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पाटिल के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

नासिक: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनायकदादा पाटिल का नासिक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। पाटिल के पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वह कुछ समय से बीमार थे।

सूत्रों ने बताया कि पाटिल ने शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि पहले पाटिल का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले उन्हें नासिक ले जाया गया था। शुक्रवार को उन्हें गुर्दा संबंधी रोग के इलाज के लिये नासिक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के करीबी माने जाने वाले पाटिल राज्य के उद्योग, सांस्कृतिक मामलों, युवा एवं खेल मंत्री रह चुके थे। उन्हें कृषि तथा वानिकी क्षेत्र और देशभर में जटरोफा की पैदावार में उनके योगदान के लिये जाना जाता है।

'कुसुमगराज' के नाम से मशहूर मराठी साहित्यकार दिवंगत वी वी शिरवाडकर ने पाटिल को 'वनाधिपति' की उपाधि दी थी। पाटिल के परिवार में दो बेटियां, दामाद और नाती-नातिन हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पाटिल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि एक समय सरपंच रहे पाटिल महाराष्ट्र के मंत्री तक बने। उन्होंने राज्य और किसानों के कल्याण के लिये काफी काम किया। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो