लाइव न्यूज़ :

Bihar Polls 2025: पूर्व IPS अधिकारी शिवदीप वामराव लांडे बिहार विधानसभा चुनाव में आजमाएंगे अपना भाग्य, निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 9, 2025 15:04 IST

बता दें कि शिवदीप लांडे ने सितंबर 2024 में पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने मुंगेर, अररिया, पटना, रोहतास जिलों में काम किया।

Open in App

पटना: महाराष्ट्र के अकोला निवासी बिहार कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे अब बिहार में अपनी सियासी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बात का ऐलान उन्होंने खुद किया है। उन्होंने बुधवार की देर शाम फेसबुक लाइव के माध्यम से राजनीति में आने का ऐलान किया। लांडे ने कहा कि वे किसी गठबंधन या पार्टी के साथ नहीं, बल्कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में बिहार के अररिया और जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। 

बता दें कि शिवदीप लांडे ने सितंबर 2024 में पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी। अपने कार्यकाल में उन्होंने मुंगेर, अररिया, पटना, रोहतास जिलों में काम किया। उनकी छवि एक सख्त, ईमानदार और जनता से जुड़े अधिकारी की रही है। अपराधियों के खिलाफ उनके अभियान और जनता से संवाद ने उन्हें “जनता के अफसर” की पहचान दिलाई। शिवदीप लांडे के काम करने का अंदाज हमेशा चर्चाओं में रहा। 

पटना से जब उनका ट्रांसफर अररिया हुआ था, तो लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर उनके समर्थन में प्रदर्शन किया था। महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्होंने कई जागरूकता अभियान चलाए थे। सेवा छोड़ने के बाद शिवदीप लांडे ने अप्रैल 2025 में अपनी राजनीतिक पार्टी ‘हिंद सेना’ की स्थापना की थी। 

पार्टी लॉन्च के दौरान उन्होंने कहा था कि “मेरे हर काम की शुरुआत ‘जय हिंद’ से होती थी, इसलिए मैंने अपनी पार्टी के नाम में ‘हिंद’ शब्द रखा।” इसके बद उन्होंने बिहार के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जनता का नब्ज टटोलने का प्रयास किया। पहले उनकी तैयारी बिहार के सभी सीटों पर चुनाव लडने की थी। लेकिन अब उन्होंने अपना विचार बदल लिया है। 

सियासत के जानकारों का कहना है कि शिवदीप लांडे का चुनाव में उतरना बिहार की राजनीति में नया अध्याय खोल सकता है। वे जनता के बीच पहले से ही एक भरोसेमंद नाम हैं और उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ उन्हें मिल सकता है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारIPS
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट