लाइव न्यूज़ :

सीएम नीतीश के पिता को स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा देने पर पूर्व आईपीएस ने उठाए सवाल, राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर की जांच की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2022 20:20 IST

पूर्व आईपीएस अधिकारी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर यह मांग की है कि आजादी की लड़ाई में कविराज राम लखन सिंह का क्या योगदान था, इसके बारे में राज्य सरकार से पूर्ण विवरण मांगा जाए, जिससे पूरी जानकारी सामने आ सके।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व आईपीएस ने पूछा- आजादी की लड़ाई में क्या था उनका योगदाननीतीश सरकार के इस फैसले को बताया स्वाधीनता सेनानी घोटाला

पटना: बिहार कैबिनेट के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिता बैद्य कविराज स्वर्गीय राम लखन सिंह को स्वाधीनता सेनानी का दर्जा दिये जाने का मामला अब विवादों के घेरे में आ गया है। राज्य के पूर्व आईपीएस अधिकारी ने बिहार कैबिनेट के इस फैसले को स्वाधीनता सेनानी घोटाला करार देते हुए राज्यपाल से मामले में दखल देने की मांग की है। उन्होंने राज्यपाल को लिखा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री के पिता को जबर्दस्ती स्वाधीनता सेनानी बनाया जा रहा है।

सेवा से वीआरएस ले चुके अमिताभ कुमार दास ने इस संबंध में राज्यपाल फागू चौहान को एक पत्र लिखा है। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर यह मांग की है कि आजादी की लड़ाई में कविराज राम लखन सिंह का क्या योगदान था, इसके बारे में राज्य सरकार से पूर्ण विवरण मांगा जाए, जिससे पूरी जानकारी सामने आ सके।

उन्होंने लिखा है कि मैं इतिहास का छात्र रहा हूं। देश की आजादी में पिछले कई सालों से कविराज राम लखन सिंह का योगदान को लेकर जानकारी ढूंढने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन उनके योगदान की जानकारी नहीं मिली। यहां तक कि गुगल भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।

दास ने अपने पत्र में इसे स्वाधीनता सेनानी घोटाला बताया है। यहां बता दें बुधवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पिता कविवर वैद्यराज राम लखन सिंह के स्वतंत्रता सेनानी करार देते हुए आगामी 17 जनवरी से उनकी प्रतिमा पर राजकीय समारोह आयोजित करने का फैसला लिया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारIPSबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष