लाइव न्यूज़ :

'योगीजी एक अदने आदमी से इतना डर', गोरखपुर जाते वक्त हाउस अरेस्ट होने पर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर

By अनिल शर्मा | Updated: August 21, 2021 14:27 IST

अमिताभ ठाकुर ने एक हफ्ते पहले सीएम योगी के खिलाफ यूपी विधानसभा 2022 चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वह सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमिताभ ठाकुर ने एक हफ्ते पहले सीएम योगी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था वह सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जा रहे थेबीच रास्ते में ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया

गोरखपुरःउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले चर्चित रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाले चर्चित रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्हें गोरखपुर जाने से रोका जा रहा है बातचीत जारी है। 

अमिताभ ठाकुर जानकारी देते हुए लिखा- पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी है। गोमतीनगर सीओ ने गोरखपुर जाने से मना किया। बातचीत जारी। इसके बाद अमिताभ ठाकुर ने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी संभव है। दूसरे पक्ष में डर बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि वह रेल विहार कॉलोनी, गोमतीनगर में पुलिस घेरे में हैं।

अमिताभ ठाकुर पर रेप आरोपी का साथ देने का आरोप हैः पुलिस

अमिताभ ठाकुर ने सीओ को चिट्ठी सौंपते हुए एक तस्वीर भी साझा की है। उन्होंने लिखा, यह चिट्ठी दी पर सीओ ने जाने से मना कर दिया है। आगे की बात बताऊंगा। अरेस्ट संभव है। दूसरे पक्ष में डर बहुत ज्यादा है।  जाने देने से बहुत डर रहे है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन पर रेप आरोपी का साथ देने का आरोप है। आरोपों की जांच चल रही है।

योगी पर अमिताभ ठाकुर का हमला

हाउस अरेस्ट होने के बाद ठाकुर ने एक और ट्वीट किया और गोरखपुर और अयोध्या यात्रा निरस्त करने को लेकर अपने प्रशंसकों से माफी मांगी। उन्होंने लिखा- विनयपूर्वक खेद प्रकट कर रहा हूं कि पुलिस के आदेशों से 21 की गोरखपुर व 22 की अयोध्या यात्रा निरस्त. मेरे प्रति "वर्ग विशेष, महिलाओं में भारी आक्रोश है! हाउस अरेस्ट। जल्द फिर कार्यक्रम बनाऊंगा। साथियों से ह्रदय से क्षमायाचना। योगीजी एक अदने आदमी से इतना डर ? यह डर हमारी जीत है।

गौरतलब है कि अमिताभ ने एक हफ्ते पहले सीएम योगी के खिलाफ यूपी विधानसभा 2022 चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वह सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी जनसंपर्क के लिए गोरखपुर जा रहे थे। इस बीच उन्हें एसीपी गोमतीनगर ने आकर रोक लिया। अमिताभ ठाकुर फिलहाल आईजी रूल्स एंड मैनुअल के पद जबरन रिटायर किया गया था। अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस हैं।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील