लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह का निधन, राहुल गांधी जताया दुख

By स्वाति सिंह | Updated: May 30, 2018 01:59 IST

उर्मिला अपने पति की चुनावी सीट घौनसोर से पहली बार चुनाव लड़ी थी।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मई: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश की पूर्व राज्यपाल उर्मिला सिंह के निधन पर दुख जताया है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, 'पूर्व राज्यपाल और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष उर्मिला सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे।' कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने भी उर्मिला के निधन पर दुख प्रकट किया।उर्मिला का आज इंदौर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 

बता दें कि उर्मिला अपने पति की चुनावी सीट घौनसोर से पहली बार चुनाव लड़ी थी। इसके बाद वह 1983 से 2003 तक लगातार चुनाव जीतती रही। 1996 में उर्मिला भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस में सदस्‍य थी। इससे पहले वह 1993 की मध्य प्रदेश में फाइनेंस एंड डेयरी डेवलॉपमेंट के मंत्री पद पर थी। जिसके बाद 1996 में वह राज्य में कांग्रेस कमेटी का अध्‍यक्ष नियुक्‍त हुई। 

इसके बाद फिर 1998 में कांग्रेस सत्ता के दौरान वह सोशल वेलफेयर एंड ट्राइबल वेलफेयर विभाग की मंत्री बनीं। फिर 2001 में वह राज्य के बंटवारे के बाद छत्तीसगढ़ गईं। वहां उर्मिला छत्तीसगढ़ में पहली विधानसभा की सदस्‍य बनीं। साल 2003 के विधानसभा चुनाव में वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हारी। इसके बाद 2008 के विधानसभा चुनाव में भी उर्मिला को हार ही मिली। जिसके बाद वह मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के कई विश्‍वविद्यालयों की कुलपति भी रहीं।(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :राहुल गाँधीछत्तीसगढ़मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए