लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पूर्व मंत्री सत्यनारायण लाठर की सड़क हादसे में मौत, पीजीआई में थे भर्ती

By भाषा | Updated: December 24, 2018 18:36 IST

पुलिस के अनुसार जुलाना निवासी पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री सत्यनारायण लाठर व उनके पेट्रोल पंप के मैनेजर बलदेव रविवार देर शाम घर से खाना खाकर पैदल ही पेट्रोल पंप जा रहे थे। 

Open in App

हरियाणा के पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री सत्यनारायण लाठर का रविवार देर रात पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह देर शाम सड़क हादसे में घायल हो गए थे।

पुलिस ने पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम के बाद उनका पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया। 

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार सोमवार को जुलाना में किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

पुलिस के अनुसार जुलाना निवासी पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री सत्यनारायण लाठर व उनके पेट्रोल पंप के मैनेजर बलदेव रविवार देर शाम घर से खाना खाकर पैदल ही पेट्रोल पंप जा रहे थे। 

जींद-रोहतक मार्ग पर जींद से रोहतक की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। इसमें सत्यनारायण लाठर गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बलदेव को मामूली चोटें आईं। दोनों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। 

सत्यानारायण लाठर की हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। लाठर की देर रात पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए