लाइव न्यूज़ :

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन, PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने किया शोक व्यक्त

By भाषा | Updated: August 7, 2019 01:14 IST

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में मंगलवार रात निधन हो गया। मंगलवार को ही उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

Open in App

पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। मोदी ने ट्वीट किया,‘‘भारतीय राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सुषमा जी अपने आप में अलग थीं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं।’’

स्वराज के एम्स में भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावडेकर सहित अनेक वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के कदम से बेहद प्रसन्न स्वराज ने शाम के समय ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी थी।

स्वराज ने ट्वीट किया था,‘‘नरेन्द्र मोदी जी- धन्यवाद प्रधानमंत्री । आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने जीवनकाल में यह दिन देखने का इंतजार कर रही थी।’’ मोदी ने अनेक ट्वीट कर स्वराज को असाधारण वक्ता और उत्कृष्ट सांसद बताया तथा कहा कि सभी राजनीतिक दलों के लोग उनकी प्रशंसा करते थे और उनका सम्मान करते थे। मोदी ने कहा,‘‘जब बात विचारधारा की आती थी अथवा भाजपा के हितों की आती थी तो वह किसी प्रकार का समझौता नहीं करती थीं, जिसे आगे ले जाने में उनका बहुत योगदान था।’’ उन्होंने कहा,‘‘एक उत्कृष्ट प्रशासक, सुषमा जी ने जो भी मंत्रालय संभाला, उसमें उच्च मानक स्थापित किए। उन्होंने विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों को सुधारने में अहम भूमिका निभाई। एक मंत्री के तौर पर हमने उनका करुणामय पक्ष भी देखा जो विश्व के किसी भी कोने में परेशान भारतीय की मदद करता था।’’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘सुषमा स्वराज के निधन के बारे में जानकर बेहद स्तब्ध हूं। देश ने एक प्यारा नेता खो दिया है जो सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा का प्रतीक था। दूसरों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहती थीं। भारत की जनता की सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह बेहद मूल्यवान सहयोगी के असामयिक निधन से गहरे सदमे और दुख में हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा,‘‘सुषमा स्वराज के निधन के बारे में सुनकर बेहद स्तब्ध हूं। इस खबर को स्वीकार करना मुश्किल है, पूरा देश शोकाकुल है और उससे भी ज्यादा विदेश मंत्रालय।’’

कांग्रेस पार्टी ने भी स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पार्टी ने कहा,‘‘सुषमा स्वराज के असामयिक निधन के बारे में सुनकर हम दुखी हैं। उनके परिवार और स्नेही जनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। वह एक अद्भुत नेता थीं जिनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी।''

उन्होंने कहा, ''दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊॅं शांति।'' गौरतलब है कि भाजपा की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी हैं। 

 

टॅग्स :सुषमा स्वराजनरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंदभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोवा अग्निकांड पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया ऐलान

भारतPariksha Pe Charcha 2026: 11 जनवरी तक कराएं पंजीकरण, पीएम मोदी करेंगे चर्चा, जनवरी 2026 में 9वां संस्करण

कारोबारIndiGo Crisis: 7 दिसंबर रात 8 बजे तक सभी यात्रियों को तत्काल पैसा वापस करो?, मोदी सरकार ने दिया आदेश, छूटे हुए सभी सामान अगले 48 घंटों के भीतर पहुंचाओ

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारत अधिक खबरें

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

भारतGoa Fire Accident: अरपोरा नाइट क्लब में आग से 23 लोगों की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे सीएम सावंत; जांच के दिए आदेश

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे