लाइव न्यूज़ :

पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने अपने बेटे कार्ती के कारोबार में मदद करने, भुगतान विदेशों में करने को कहा थाः इंद्राणी मुखर्जी

By भाषा | Updated: August 22, 2019 17:12 IST

इस केस में इंद्राणी मुखर्जी एक अहम कड़ी है जिसके बयान के आधार पर सीबीआई ने चिदंबरम पर शिकंजा कसा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्ति और पी चिदंबरम की गिरफ्तारी इंद्राणी द्वारा ईडी को दिये गए बयान के आधार पर हुई। उसने कहा था कि एफआईपीबी मंजूरी में हुए उल्लंघन को कथित तौर पर रफा-दफा करने के लिये 10 लाख डॉलर की कार्ति की मांग को दंपति ने स्वीकार कर लिया था

Open in App
ठळक मुद्देपीटर ने पी चिदंबरम से बातचीत शुरू की और एफडीआई लाने के लिये आईएनएक्स मीडिया के आवेदन का जिक्र किया।मुखर्जी आईएनएक्स मीडिया समूह की प्रवर्तक थीं। उन पर अपनी बेटी शीना बोरा की कथित तौर पर हत्या करने का आरोप है।

पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने अपने बेटे कार्ती के कारोबार में मदद करने और आईएनएक्स मीडया को विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड (एफआईपीबी) से मंजूरी के बदले विदेशों में भुगतान करने को कहा था।

आईएनएक्स मीडिया की प्रवर्तक इंद्राणी मुखर्जी ने यह बात कंपनी से संबंधित मनी लांड्रिंग और भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रहे जांचकर्ताओं को बतायी थी। मुखर्जी ने मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत अपना यह बयान रिकार्ड कराया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनके पति पीटर मुखर्जी ने चिदंबरम से दिल्ली के नार्थ ब्लाक स्थित उनके दफ्तर में मुलाकात की थी। नार्थ ब्लाक में ही वित्त मंत्रालय का कार्यालय है। पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ती दोनों ने हालांकि, इन आरोपों से इनकार किया है।

इंद्राणी मुखर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष दिये अपने बयान में कहा, ‘‘पीटर ने पी चिदंबरम से बातचीत शुरू की और एफडीआई लाने के लिये आईएनएक्स मीडिया के आवेदन का जिक्र किया। उन्होंने आवेदन की प्रति चिदंबरम को दी।’’ उसने कहा, ‘‘मुद्दे को समझने के बाद पी चिदंबरम ने पीटर से उनके बेटे कार्ती के कारोबार में मदद करने और एफआईपीबी मंजूरी के बदले विदेशों में धन भेजने को कहा।’’

मुखर्जी आईएनएक्स मीडिया समूह की प्रवर्तक थीं। उन पर अपनी बेटी शीना बोरा की कथित तौर पर हत्या करने का आरोप है। उन्होंने बयान में कहा कि 2008 में जब उन्हें पता चला कि एफआईपीबी मंजूरी के आवेदन में कथित तौर पर कुछ अनियिमितताएं हुई है, तब पीटर ने निर्णय किया उन्हें इन मसलों के समाधान को लेकर पी चिदंबरम से मिलना चाहिए। इंद्राणी के इस वक्तव्य को पीटीआई-भाषा ने देखा है।

मुखर्जी ने कहा, ‘‘पीटर ने कहा कि कार्ती की मदद से कथित उल्लंघन को ठीक किया जा सकता है...।’’ उन्होंने कहा कि उसके बाद दोनों दिल्ली के एक होटल में कार्ति से मिले। मुखर्जी ने कहा, ‘‘कार्ती को मामले की जानकारी थी।

उसने कहा कि अगर 10 लॉख डॉलर उसके या उसके सहयोगियों के विदेश स्थित खातों में भेजे जाते हैं तो मसले का समाधान हो सकता है। जब पीटर ने कहा कि विदेशों में धन का हस्तांतरण संभव नहीं है, कार्ती ने विकल्प के तौर पर दो कंपनियों... चेस मैनेजमेंट और एंडवांटेज स्ट्रैटजिक का नाम सुझाया। उसने कहा कि राशि इन खातों में डाली जा सकती है और ये अपने को आईएनएक्स मीडया प्राइवेट लि. के परामर्शदाता के रूप में पेश करेंगे।’’

हालांकि, उन्होंने अपने बयान में कहा कि ये सब भुगतान का जिम्मा पीटर ने संभाला था। उन्हें यह नहीं पता कि इस मामले में कितनी राशि का भुगतान किया गया। मुखर्जी ने कहा कि आईएनएक्स के समूह निदेशक (विधि और नियामकीय मामलों) ने कार्ती की कंपनी चेस मैनेजमेंट से एफआईपीबी संबंधित मामलों के बारे में बातचीत की थी।

इस मामले में जहां तक मैं जानती हूं कि कार्ती से जुड़ी एक अन्य कंपनी एडवांटेज स्ट्रैटजिक कंसल्टिंग प्राइवेट लि. (एएससीपीएल) ने आईएनएक्स मीडिया प्राइवेट लि. को कोई सेवा नहीं दी। ईडी ने ने जांच में पाया कि आईएनएक्स मीडिया ने 9.96 लाख एएससीपीएल को 2008 में चेक के जरिये दिये।

एजेंसी के अनुसार यह आईएनएक्स मीडिया को एफआईपीबी मंजूरी देने को लेकर एक-दूसरे को लाभ पहुंचाने के एवज में था। अपने बयान में पीटर मुखर्जी ने ईडी से कहा कि उसने चिदंबरम से दो-तीन बार मुलाकात की और हर बार बैठक मीडिया कारोबार के बारे में जानकारी देने को लेकर शिष्टाचार मुलाकात थी।

हालांकि, उन्होंने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिये भी चिदंबरम से मुलाकात की कि उनके आवेदन में कोई देरी नहीं हो। इस पर चिदंबरम ने उनके बेटे के कारोबारी हितों को ध्यान में रखने को कहा। पीटर मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के साथ दिल्ली के हयात होटल में कार्ती से मुलाकात की थी। 

टॅग्स :आईएनएक्स मीडियापी चिदंबरमइंद्राणी मुखर्जीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप