लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने भाजपा छोड़ने का किया एलान, हो सकते हैं कांग्रेस में शामिल

By भाषा | Updated: April 12, 2023 12:48 IST

टिकट नहीं मिलने वाले मुद्दे पर बोलते हुए सावदी ने कहा है कि ‘‘मैंने निश्चित रूप से एक निर्णय लिया है। मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देलक्ष्मण सावदी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान किया है।पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके है सावदी को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। इस बात से नाराज सादवी ने सदस्यता छोड़ने की घोषणा की है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की है। उन्होंने इसकी घोषणा तब की है जब एक दिन पहले ही राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था। 

मौजूदा विधायक को फिर से मिला है टिकट

मौजूदा विधायक महेश कुमथल्ली को बेलगावी जिले की अथानी विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। बता दें कि सावदी अथानी से तीन बार विधायक रहे हैं, लेकिन 2018 के चुनाव में वह कुमथल्ली (तब कांग्रेस में) से हार गए थे। भाजपा विधान पार्षद (एमएलसी) सावदी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने निश्चित रूप से एक निर्णय लिया है। मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है।’’ 

हो सकते है कांग्रेस में शामिल

इस पर बोलते हुए साधवी ने कहा है कि वह गुरुवार शाम को ‘‘कड़ा निर्णय’’ लेंगे और शुक्रवार से काम शुरू कर देंगे। ऐसी अटकलें हैं कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। कुमथल्ली उन बागियों के समूह में शामिल थे जिन्होंने 2019 में कांग्रेस-जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) गठबंधन की सरकार को गिराने और बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने में भाजपा की मदद की थी। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार