लाइव न्यूज़ :

पहले 'आप', फिर BSP और अब भाजपा का थामा हाथ, दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद पार्टी में हुए शामिल

By आकाश चौरसिया | Updated: July 10, 2024 14:20 IST

दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने बसपा से इस्तीफा देकर अब भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। हालांकि, उनके आम आदमी पार्टी छोड़ने के दौरान ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं। लेकिन तब ऐसा नहीं हुआ और आनन-फानन में उन्होंने बसपा ज्वाइन कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने बसपा से इस्तीफा दिया और अब वो भाजपा के साथ आ गए हैं2020 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते थे, तो 'आप' सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया था

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद, उनकी पत्नी वीना आनंद और आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने आज भाजपा दिल्ली ज्वाइन कर ली है। उन्होंने वर्तमन में बहुजन समाज पार्टी की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने अप्रैल में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बसपा में शामिल हो गए थे। गौरतलब है कि राजकुमार दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार में समाज कल्याण मंत्री भी रह चुके हैं।   

दिल्ली सरकार में मंत्री रह चुके और आम आदमी पार्टी को बाय कहने वाले राजकुमार आनंद ने 5 मई को बसपा ज्वाइन की थी। हालांकि, इस बीच उनके भाजपा में जाने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन इस कयासबाजी पर पहले विराम लग गया था और राज कुमार आनंद ने मायावती की पार्टी बसपा का दामन थाम लिया था। लेकिन अब उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की अपनी प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

पटेल नगर से आप के विधायक थे राजकुमार

राजकुमार आनंद जब केजरीवाल की कैबिनेट में समाज कल्याण मंत्री का पदभार संभाल रहे थे, तब नवंबर 2023 में उनके घर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रेड पड़ी थी। राज कुमार आनंद 2020 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर पटेल नगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी और विधायक निर्वाचित हुए। 

टॅग्स :दिल्लीAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?