लाइव न्यूज़ :

CAA Protest: दिल्ली के पूर्व LG नजीब जंग की सलाह, कहा-प्रदर्शनों से दूर रहे मुस्लिम धर्मगुरु

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 13:48 IST

नजीब सोमवार (20जनवरी) को दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए थे। हालांकि, उनके इस ब्यान पर कई प्रदर्शनकारियों अपनी असहमती जताई। 

Open in App
ठळक मुद्देनजीब जंग ने सीएए के खिलाफ चल प्रदर्शन से मुस्लिम धर्मगुरुओं को दूर रहने को कहा।उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का धर्मनिर्पेक्ष रहना बहुत जरूरी है।  

दिल्ली के पूर्व उप-राज्यपाल नजीब जंग ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन से मुस्लिम धर्मगुरुओं को दूर रहने की सलाह दी है। नजीब सोमवार (20जनवरी) को दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के पास सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुए थे। हालांकि, उनके इस ब्यान पर कई प्रदर्शनकारियों अपनी असहमती जताई। 

यहां नजीब ने कहा कहा 'इस विरोध प्रदर्शन का धर्मनिर्पेक्ष रहना बेहद जरूरी है। यह केवल मुस्लमानों का नहीं बल्कि हिंदुस्तान का आन्दोलन है। इसके साथ ही उन्होंने कहा 'मेरी एक और गुजारिश है जो शायद लोगों को पंसद नहीं आएगी। पर इस प्रदर्शन से मुस्लिम धर्मगुरुओं को दूर रखिएगा। हमें अब उनके फतवों की जरूरत नहीं है। आप केवल मदरसों में बैठकर अपने ऊंट-पटांग फतवे दीजिए। उनके मुस्लिम और फतवे से संबंधित बयान पर कई प्रदर्शनकारियों ने अपनी नराजगी जताई। 

खबरों के मुताबिक पूर्व उप-राज्यपाल ने कहा कि सीएए में सुधार करने की जरूरत है। इसमें मुसलमानों को भी शामिल किया जाना चाहिए। या अन्य नामों को हटाना चाहिए। तब ही यह मामला सुलझ सकता है। अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है। दुकाने बंद पड़ी हैं। बसें चल नहीं रही हैं।

 बता दें कि सीएए को लेकर पिछले कई दिनों से  देशभर मे प्रदर्शन चल रहा है। इस संबंध देश के पूर्व 106 नौकरशाहों ने सरकार को पत्र लिखा और कानून वैधता पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही इस पत्र में सीएए और एनपीआर और एनआरसी को व्यर्थ बताया है। कहा कि इन कानूनों से लोगों को परेशानी होगी।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टजामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब