लाइव न्यूज़ :

2021 में रायबरेली पुलिस के साथ अभद्रता?, दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती फरार घोषित, विशेष एमपी-एमएलए अदालत का फैसला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2025 16:19 IST

न्यायाधीश ने गैर जमानती वारंट के साथ अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत नोटिस (फरारी की उद्घोषणा) जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले की अगली सुनवाई आगामी 13 नवंबर को नियत की गई है। मामला एमपी-एमएलए अदालत में चल रहा है।सुनवाई करने का अनुरोध किया के लिए प्रार्थना दिया था।

रायबरेलीः दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती को वर्ष 2021 में रायबरेली में पुलिस के साथ अभद्रता के आरोप में दर्ज एक मुकदमे में न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर यहां की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने फरार घोषित कर दिया है। विशेष लोक अभियोजक संदीप कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एमपी- एमएलए अदालत डाक्टर विवेक कुमार ने दिल्ली के पूर्व विधि एवं कानून मंत्री सोमनाथ भारती को बृहस्पतिवार को फरार घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि न्यायाधीश ने गैर जमानती वारंट के साथ अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत नोटिस (फरारी की उद्घोषणा) जारी की है। मामले की अगली सुनवाई आगामी 13 नवंबर को नियत की गई है।

सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में शहर के सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में पुलिस के साथ अभद्रता करने के मामले में दिल्ली सरकार के पूर्व विधि एवं कानून मंत्री सोमनाथ भारती के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भारती ने जमानत करायी थी, इसके बाद से यह मामला एमपी-एमएलए अदालत में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मामले में अभियुक्त सोमनाथ भारती पर आरोप तय होने हैं लेकिन कई बार व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिए जाने के बावजूद वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहे हैं। सुनवाई के दौरान भारती के अधिवक्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए सुनवाई करने का अनुरोध किया के लिए प्रार्थना दिया था।

अभियुक्त द्वारा निरंतर न्यायालय की शर्तों और आदेशों तथा जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया जा रहा है। पूर्व की तिथि पर अभियुक्त के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था लेकिन इसके बावजूद वह उपस्थिति नहीं हुए। सिंह ने बताया कि इस पर अदालत ने भारती को भगोड़ा घोषित कर दिया और मामले की सुनवाई की अगली तारीख 13 नवंबर नियत की।

टॅग्स :दिल्लीआम आदमी पार्टीAAP's Uttar Pradeshअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?