लाइव न्यूज़ :

कार की टक्कर लगने से दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व कर्मचारी की मौत

By भाषा | Updated: August 23, 2021 00:56 IST

Open in App

दिल्ली जल बोर्ड के एक पूर्व कर्मचारी को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। ऐसा संदेह है कि यह कार वायु सेना का एक अधिकारी चला रहा था। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान रतन लाल (52) के रूप में हुई है। यह घटना बाबा हरिदास नगर इलाके में सुबह सात बजे के करीब घटी जिसमें कार ने रेल फ़ैक्ट्री मार्ग पर पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को निकट के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को संदेह है कि भारतीय वायु सेना के अधिकारी उमेश कुमार (56) कार चला रहे थे। हालांकि किरोड़ीमल नाम के एक चश्मदीद ने पुलिस शिकायत में बताया है कि घटना के समय कुमार का बेटा कार चला रहा था। पुलिस ने बताया कि दोषी का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

कारोबारबोझ से राहत की ओर: IFC पर बड़ी राहत, 25% भुगतान पर NOC?, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह का बड़ा फैसला

भारतSukhoi Su-30 Crash: वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश, 2 पायलटों की मौत; असम में सर्च ऑपरेशन जारी

भारतदिल्लीवाले ध्यान दें! आज इन इलाकों में वॉटर सप्लाई बंद, 2 दिनों तक नहीं आएगा पानी; चेक करें लिस्ट

कारोबारदिल्ली जल बोर्डः 15 अगस्त तक उठाएं पानी के बिल पर अधिशुल्क माफी योजना का लाभ?, प्रवेश वर्मा बोले-अब तक 3.30 लाख उपभोक्ता को फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार