लाइव न्यूज़ :

जानिए शीला कपूर से शीला दीक्षित बनने की कहानी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 20, 2019 17:11 IST

शादी से पहले शीला कपूर नाम से जानी जाने वाली शीला दीक्षित ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर दीक्षित के पुत्र विनोद कुमार दीक्षित से शादी की थी। इसके बाद वह शीला कपूर से शीला दीक्षित हो गईं। 

Open in App
ठळक मुद्देशीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था, वह साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं।उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की।उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने ससुर उमा शंकर दीक्षित के सानिध्य में की।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार को निधन हो गया। वह 81 साल की थीं।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं और उन्हें शुक्रवार की सुबह सीने में जकड़न की शिकायत के बाद फोर्टिस-एस्कॉर्ट्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज दोपहर बाद तीन बजकर 55 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से पढ़ाई की और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की। वह साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। बाद में वह दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हुईं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने ससुर उमा शंकर दीक्षित के सानिध्य में की।

राजनीतिक गलियारों में शीला दीक्षित की गांधी परिवार से करीबी किसी से छिपी हुई नहीं थी। उनके ससुर उमाशंकर दीक्षित भी कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक थे। 1969 में जब इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निकाला गया तो उनका साथ देने वालों में उमाशंकर दीक्षित शामिल थे। 

जब इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी हुई तो उमाशंकर दीक्षित उनकी वफादारी का इनाम मिला और वह 1974 में देश के गृहमंत्री बनाए गए।संजय गांधी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जोर देते थे। ऐसे में उस समय शीला दीक्षित एक अच्छा विकल्प बनीं। 

शादी से पहले शीला कपूर नाम से जानी जाने वाली शीला दीक्षित ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और स्वतंत्रता सेनानी उमाशंकर दीक्षित के पुत्र विनोद कुमार दीक्षित से शादी की थी। इसके बाद वह शीला कपूर से शीला दीक्षित हो गईं। 

शीला दीक्षित के पति विनोद कुमार दीक्षित आईएएस अधिकारी थे। दोनों को डीयू में पढ़ने के दौरान दोनों को प्रेम हुआ था। राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद शीला दीक्षित राज्यमंत्री बनीं। 1991 में ससुर उमाशंकर दीक्षित का देहांत होने के बाद शीला पूरी तरह से दिल्ली में बस गईं। 

शीला दीक्षित युवावस्था से ही राजनीति में रुचि लेने लगी थीं। उनकी शादी उन्नाव के रहने वाले कांग्रेस नेता उमाशंकर दीक्षित के आईएएस बेटे विनोद दीक्षित से हुई। विनोद से उनकी मुलाकात दिल्ली यूनिवर्सिटी में इतिहास की पढ़ाई करने के दौरान हुई थी. उन्हें 'यूपी की बहू' भी कहा जाता है।

 

टॅग्स :शीला दीक्षितकांग्रेसपंजाबउत्तर प्रदेशदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर