लाइव न्यूज़ :

‘आप’ की पंजाब इकाई के पूर्व संयोजक छोटेपुर शिअद में शामिल

By भाषा | Updated: December 9, 2021 14:19 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के पूर्व संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर बृहस्पतिवार को शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। आगामी विधानसभा चुनाव में वह पार्टी के टिकट पर बटाला सीट से चुनाव लड़ेंगे।

छोटेपुर ‘आप’ की पंजाब इकाई के संयोजक थे, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने अगस्त 2016 में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते उन्हें पद से हटा दिया था। उन पर 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले, टिकट पाने के इच्छुक एक व्यक्ति से पैसे लेने का आरोप लगाया गया जिन्हें छोटेपुर ने गलत बताया है।

छोटेपुर, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। बादल ने उन्हें ‘‘ईमानदार’’ राजनेता बाताया और कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से ना केवल माझा क्षेत्र में बल्कि पूरे पंजाब में अकाली दल को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि छोटेपुर ने पंजाब में ‘आप’ को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई, लेकिन पार्टी ने उन्हें ‘‘धोखा’’ दिया।

बादल ने कहा, ‘‘ छोटेपुर बटाला विधानसभा सीट पर शिअद-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार होंगे।’’ उन्होंने छोटेपुर को शिअद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया।

छोटेपुर ने एक सवाल का जवाब देते हुए ‘आप’ पर निशाना साधा और कहा कि पार्टी नेतृत्व की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ उन कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रही है, जिन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए