लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के पूर्व विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको टीएमसी में शामिल

By भाषा | Updated: December 21, 2021 15:44 IST

Open in App

कोलकाता, 21 दिसंबर कांग्रेस की गोवा इकाई के पूर्व विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में मंगलवार को यहां उनके आवास पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए।

लौरेंको ने विधायक के तौर पर सोमवार सुबह इस्तीफा दे दिया था। वह सोमवार शाम कोलकाता पहुंचे और उन्होंने टीएमसी नेतृत्व से मुलाकात की।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, “हमें पूर्व कांग्रेस विधायक (गोवा) एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको का स्वागत कर खुशी हो रही है जो हमारी माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और माननीय राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में आज कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस परिवार में शामिल हो गए।”

लौरेंको के सोमवार को गोवा विधानसभा के सदस्य पद से इस्तीफा देने के बाद, 40 सदस्यीय सदन में कांग्रेस की संख्या घटकर दो रह गई है।

कांग्रेस ने लौरेंको के इस्तीफे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वासघात करने वाले लोगों को परिणाम भुगतने होंगे और लौरेंको के विधानसभा क्षेत्र के मतदाता उन्हें "ठीक सबक" सिखाएंगे।

कुछ महीने पहले, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो ने भी कांग्रेस छोड़ दी थी और टीएमसी में शामिल हो गए थे।

उल्लेखनीय है कि टीएमसी ने गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। पिछले हफ्ते, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने गोवा का दो दिवसीय राजनीतिक दौरा किया था और कई जनसभाओं को संबोधित किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए