लाइव न्यूज़ :

ओमप्रकाश चौटाला जेल से बाहर आते ही पार्टी को मजबूत करने में जुटे, लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार

By बलवंत तक्षक | Updated: May 29, 2019 07:42 IST

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला दो हफ्ते के लिए तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं. लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने पैरोल पर बाहर आने की कोशिश की थी, लेकिन उनके आग्रह को नामंजूर कर दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देजेल से बाहर आते ही पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को मजबूत करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं.चौटाला दो हफ्ते के लिए तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं. लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने पैरोल पर बाहर आने की कोशिश की थी, लेकिन उनके आग्रह को नामंजूर कर दिया गया.जेल से बाहर आते ही चौटाला ने अपने एक संदेश में इनेलो कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे जल्दी ही सभी से मुलाकात कर उनसे उनकी मन की बात को भी समझने की कोशिश करेंगे.

जेल से बाहर आते ही पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को मजबूत करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. लोकसभा चुनावों में इनेलो ने हरियाणा की सभी दस सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, लेकिन कोई भी अपनी जमानत बचाने में कामयाब नहीं हो पाया. इनमें कुरु क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे उनके पोते अर्जुन सिंह चौटाला भी शामिल हैं.चौटाला दो हफ्ते के लिए तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं. लोकसभा चुनावों के दौरान भी उन्होंने पैरोल पर बाहर आने की कोशिश की थी, लेकिन उनके आग्रह को नामंजूर कर दिया गया. यह पहले ऐसे चुनाव थे, जिनमें चौटाला अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की मदद के लिए प्रचार नहीं कर पाए. चुनाव संपन्न होने और परिणाम आ जाने के बाद उन्हें अस्थाई तौर पर जेल से रिहाई मिल गई है.जेल से बाहर आते ही चौटाला ने अपने एक संदेश में इनेलो कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे जल्दी ही सभी से मुलाकात कर उनसे उनकी मन की बात को भी समझने की कोशिश करेंगे. उन्होंने कहा है अभी हाल में लोकसभा चुनावों में मिली हार को ध्यान में रखते हुए इसकी समीक्षा करेंगे.चौटाला का कहना है कि पहले भी इनेलो ने कठिन स्थितियों का सामना किया है और फिर कामयाबी भी हासिल की है. आगे भी पार्टी को सफलता मिलेगी.उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ सलाह-मशिवरे के बाद ही भविष्य की रणनीति तय की जाएगी.नाराज कार्यकर्ताओं से बातचीत चौटाला ने कहा कि अपनी रिहाई की इस अवधि के दौरान वे पार्टी के सभी नाराज कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और कारणों को समझ कर उन्हें दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे संयम रखते हुए भविष्य के प्रति अपनी आस्था बनाए रखें. इन्हीं दो हफ्तों के दौरान चौटाला पूरे हरियाणा का दौरा कर लेंगे. उनकी कोशिश रहेगी कि आने वाले विधानसभा चुनावों में इनेलो का प्रदर्शन अच्छा रहे.

टॅग्स :इंडियन नेशनल लोक दलहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया