लाइव न्यूज़ :

Bihar: पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा, 'नीतीश कुमार हमेशा हमें एक ही मंत्रालय देते हैं'

By एस पी सिन्हा | Updated: February 5, 2024 16:59 IST

पटना: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गठबंधन के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। पहले मांझी ने नीतीश सरकार में 2 मंत्री पद की मांग कर मुश्किलें बढ़ा दीं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने बेटे के लिए मांगा पथ निर्माण विभाग मांझी ने कहा नीतीश कुमार हमेशा हमें एक ही मंत्रालय देते हैंमुझे जो मंत्रालय देते थे वहीं मेरे बेटे को भी दिया है

पटना: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गठबंधन के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी है। पहले मांझी ने नीतीश सरकार में 2 मंत्री पद की मांग कर मुश्किलें बढ़ा दीं। अब उनका कहना है कि नीतीश कुमार हमेशा हमें एक ही मंत्रालय देते हैं। मुझे भी अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण मंत्रालय दिया जाता था और अब मेरे बेटे को भी वहीं मंत्रालय दिया जा रहा है।

मांझी ने अब पथ निर्माण विभाग की मांग कर दी है। इसबीच जीतन राम मांझी के इस मांग के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। अब इसको लेकर भाजपा के दिग्गज नेता रामकृपाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मांझी बहुत बड़े नेता हैं। वह एनडीए के साथ मजबूती से हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने पहले कांग्रेस पर हमला बोला, फिर जीतन राम मांझी के विषय पर भी जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब खत्म हो चुकी है। उस नाव की सवारी कौन करेगा जो पहले ही डूब चुकी है?  उन्होंने कहा कि बिहार में पहले से ही कांग्रेस का अस्तित्व खत्म है, अब और भी समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ये लोग डर के मारे इधर-उधर भटक रहे हैं। एनडीए सरकार के पास बहुमत है और हम विश्वासमत के दौरान इसे साबित कर देंगे। वहीं, मांझी पर पूछे गए सवाल पर रामकृपाल ने कहा कि वह बहुत बड़े नेता हैं, वे पूरी मजबूती से एनडीए के साथ हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारजीतन राम मांझीपटनाआरजेडीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया