लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election 2023:पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का चुनाव आयुक्त को पत्र, लिखा- लहार में पोस्टल बैलेट में हुई छेड़छाड़, भिंड कलेक्टर को हटाने की मांग

By आकाश सेन | Updated: November 29, 2023 18:21 IST

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान गड़बड़ियों का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का चुनाव आयुक्त को पत्र ।लहार में पोस्टल बैलेट में हुई छेड़छाड़ होने की कही बात ।भिंड कलेक्टर को तत्काल हटाने की मांग ।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 3 दिसंबर को मतगणना होनी है । लेकिन उसके पहले कांग्रेस द्वारा लगातार चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगा रही है । इसी बीच अब प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा है । पत्र में उन्होंने भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान हुई गड़बड़़ियों की तरफ चुनाव आयुक्त का ध्यान आकर्षित कराने के साथ ही  उन्होंने मांग की है कि भिंड के कलेक्टर पर नियमों के गंभीर उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उनका भिंड से ट्रांसफर किया जाए।

गौरतलब है कि कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह लहार से प्रत्याशी हैं। बीजेपी  से अम्बरीश शर्मा यहां से चुनाव मैदान में हैं।

दिग्विजय ने लिखा, 'मतदान वाले दिन लहार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से जुड़े एजेंट्स को पोलिंग बूथ के अंदर जाने से रोका गया। हमारे जो एजेंट्स अंदर थे, उन्हें पीठासीन अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने जबरदस्ती पोलिंग बूथ छोड़ने के लिए कहा। बूथ में लगे CCTV कैमरों में इसे देखा जा सकता है।'

दिग्विजय ने लिखा, '500 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट इश्यू नहीं किए गए। 11 नवंबर को इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन एक्शन नहीं लिया गया। इस वजह से ये कर्मचारी मतदान नहीं कर सके। कई कर्मचारियों ने इसकी शिकायत की है।'

आगे उन्होंने लिखा कि 'लहार विधानसभा में ही प्रत्याशी और इलेक्शन एजेंट को यह जानकारी नहीं दी गई कि पोस्टल बैलेट कहां रखे गए। बाद में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के हस्तक्षेप से 19 नवंबर की रात जानकारी हो सकी कि पोस्टल बैलेट लहार के आईटीआई में रखे गए हैं। 20 नवंबर की सुबह इलेक्शन एजेंट नरेश सिंह चौहान, ARO नवनीत शर्मा के साथ ITI पहुंचे। यहां पोस्टल बैलेट में छेड़छाड़ पाई गई। जिन बॉक्स में इन्हें रखा हुआ था, उनमें से कुछ की सील टूटी हुई थी। पोस्टल बैलेट बंडल में अलग बक्से में रखे जा रहे थे। इलेक्शन एजेंट के आपत्ति जताने पर ARO ने बताया DEO (भिंड कलेक्टर) ने इसके निर्देश दिए थे।'

टॅग्स :Madhya Pradeshदिग्विजय सिंहचुनाव आयोगकांग्रेसCongressमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023BJPMadhya Pradesh Assembly Election 2023
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार