लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर सिंह ने पंजाब में वर्ष 1980 के स्याह दौर की वापसी को लेकर चेताया

By भाषा | Updated: November 5, 2022 21:21 IST

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में ‘आप’ सरकार की ‘पूरी तरह से विफलता’ की निंदा करते हुए कहा कि शुक्रवार को शिवसेना (तकसाली) के नेता सुधीर सूरी की अमृतसर में की गई हत्या के 24 घंटे पूरे होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा, जिस तरह से राज्य में आज घटनाएं हो रही हैं, वह चिंताजनक हैसिंह ने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को भी किसी ‘‘शिथिलता’’ को लेकर आगाह किया

चंडीगढ़:पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को चेतावनी दी कि राज्य में 1980 के स्याह दौर की वापसी हो सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से राज्य में आज घटनाएं हो रही हैं, वह चिंताजनक है।’’ सिंह ने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को भी किसी ‘‘शिथिलता’’ को लेकर आगाह किया। उन्होंने राज्य में ‘आप’ सरकार की ‘पूरी तरह से विफलता’ की निंदा करते हुए कहा कि शुक्रवार को शिवसेना (तकसाली) के नेता सुधीर सूरी की अमृतसर में की गई हत्या के 24 घंटे पूरे होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

उल्लेखनीय है कि 58 वर्षीय सूरी की प्रदर्शन में हिस्सा लेने के दौरान दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी। वह अमृतसर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक मजीठिया रोड पर गोपाल मंदिर प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। यह प्रदर्शन मंदिर के कुछ विग्रहों के कथित तौर पर खंडित किए जाने और उनके सड़क के किनारे मिलने के खिलाफ किया जा रहा था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सिंह ने कहा कि यह और चिंताजनक स्थिति है क्योंकि आप सरकार ने ऐसी घटनाएं से निपटने की ‘‘न तो कोई गंभीरता दिखाई और न ही क्षमता। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘एक बार आपकी कमजोरी और कमियों की जानकारी होने पर राष्ट्र विरोधी ताकतें उनका इस्तेमाल करती हैं और इस समय यही पंजाब में हो रहा है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘ मुझे 1980 का दशक याद है जब स्थिति खराब होनी शुरू हुई और आतंकवाद के स्तर तक पहुंची जिसकी हमने भारी कीमत चुकाई।’’उन्होंने आप सरकार को किसी भी तरह की शिथिलता और निष्क्रियता के प्रति आगाह किया। 

सिंह ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘कार्रवाई की बात छोड़ें, आप के किसी नेता ने शिवसेना नेता की हुई नृशंस हत्या की अबतक निंदा तक नहीं की है।’’ उन्होंने आश्चर्य जताया कि कैसे उच्च सुरक्षा प्राप्त किसी व्यक्ति की दिन दहाड़े हत्या की जा सकती है जबकि पुलिस उसके चारों ओर थी। सिंह ने सवाल किया, ‘‘सरकार ने क्या कदम कदम उठाया है।’’ भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह को खुली छूट देने पर आप सरकार की आलोचना की।

टॅग्स :अमरिन्दर सिंहपंजाबआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट