लाइव न्यूज़ :

UP Budget: पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, बजट नाम का नहीं काम का होना चाहिए

By धीरज मिश्रा | Updated: February 5, 2024 12:03 IST

UP Budget: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के बजट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हर बार ये दावा करती है कि सबसे बड़ा बजट आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने यूपी के बजट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी हैबजट केवल नाम का नहीं आना चाहिएहमें उम्मीद है कि रोजगार और उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा का बजट आएगा

UP Budget: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के बजट पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। लखनऊ में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हर बार ये दावा करती है कि सबसे बड़ा बजट आ रहा है। बजट काम का आना चाहिए। बजट केवल नाम का नहीं आना चाहिए। हमें उम्मीद है कि किसान की आय दोगुनी का बेरोजगार जवान के रोजगार और उत्तर प्रदेश की जनता की सुरक्षा का बजट आएगा।

यहां बताते चले कि यूपी विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डार्क जोन में नए निजी ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर लगी रोक हटा दी गई है, जिसका सीधा लाभ करीब एक लाख किसानों को मिला। वर्ष 2023-2024 में अक्टूबर 2023 तक करीब 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में वर्ष 2022-2023 के लिए लगभग 10 लाख बीमित किसानों को अक्टूबर 2023 तक 831 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 63,000 करोड़ रुपए की राशि खातों में हस्तांतरित की गई। दिसंबर 2023 तक 2 करोड़ 62 लाख किसानों को डीबीटी के माध्यम से दी गई।

वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017 से 29 जनवरी 2024 तक लगभग 46 लाख गन्ना किसानों को 2.33 लाख करोड़ रुपए से अधिक का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य भुगतान किया गया। मूल्य भुगतान पिछले 22 वर्षों में 2.1 लाख करोड़ रुपए के संयुक्त गन्ना मूल्य भुगतान से 20,274 करोड़ रुपए अधिक है।

टॅग्स :यूपी बजटअखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा