लाइव न्यूज़ :

अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रोसैया का निधन

By भाषा | Updated: December 4, 2021 10:48 IST

Open in App

हैदराबाद, चार दिसंबर अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोनिजेति रोसैया का शनिवार को निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। रोसैया 88 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि आज सुबह रोसैया बीमार पड़े और एक निजी अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

वह 31 अगस्त 2011 से 30 अगस्त 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल भी रहे। रोसैया ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1968 में विधान परिषद के सदस्य के रूप में की थी। वाई एस राजशेखर रेड्डी के निधन के बाद वह तीन सितंबर से 25 नवंबर तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि राव ने रोसैया को एक ऐसा नेता बताया जिन्होंने उस पद की शोभा बढ़ाई जिस पर वह आसीन हुए।

राव ने कहा कि दिवंगत नेता के परिजन के प्रति संवेदना जताई। तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी समेत पार्टी के कई नेताओं ने रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए