लाइव न्यूज़ :

पूर्व कैब‍िनेट मंत्री हाजी र‍ियाज अहमद का कोरोना से न‍िधन

By भाषा | Updated: April 29, 2021 11:21 IST

Open in App

पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ समाजवादी नेता हाजी र‍ियाज अहमद का बृहस्पतिवार तड़के कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वह 69 बर्ष के थे।

अहमद के दामाद आरिफ ने बताया कि हाजी रियाज़ अहमद को 24 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद ज़िला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। सांस लेने पर दिक्कत होने पर उन्हें बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान आज तड़के करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गौहर में दोपहर में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

रियाज अहमद की गिनती सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबी सहयोगियों में होती थी।

अहमद पीलीभीत से पांच बार व‍िधायक रह चुके थे। वह वर्ष 1980 में संजय विचार मंच पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर सबसे पहले विधायक चुने गए थे। वह वर्ष 2012 में प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार में राज्‍यमंत्री और बाद में कैब‍िनेट मंत्री बनाए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए