लाइव न्यूज़ :

पूर्व नौकरशाह ए के शर्मा उत्तर प्रदेश में भाजपा उपाध्यक्ष मनोनीत, प्रदेश मोर्चों के भी अध्यक्ष घोषित

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:17 IST

Open in App

लखनऊ, 19 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी में एक प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दो प्रदेश मंत्री घोषित किए हैं। इसके अलावा सिंह ने सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है।

भाजपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व नौकरशाह ए के शर्मा सदस्य विधान परिषद (मऊ) को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अर्चना मिश्रा (लखनऊ) एवं अमित वाल्मीकि (बुलन्दशहर) को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है।

गौरतलब है कि ए के शर्मा गुजरात कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी थे और उन्होंने लंबे समय तक प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ कार्य किया है। उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और शर्मा को भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बनाया।

माना जा रहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत शर्मा को संगठन में उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया है। ऐसी अटकलें तेज थीं कि शर्मा को प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में मंत्री बनाया जा सकता है लेकिन भाजपा में 'एक व्यक्ति-एक पद' के सिद्धांत के चलते इन अटकलों पर भी विराम लग गया है।

सिंह ने शनिवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को भाजपा युवा मोर्चा, गीताशाक्य राज्यसभा सदस्‍य (औरैया) को महिला मोर्चा, कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा, नरेन्द्र कश्यप पूर्व सांसद (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कौशल किशोर सांसद को अनुसूचित जाति मोर्चा, संजय गोण्ड (गोरखपुर) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा व कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर