लाइव न्यूज़ :

बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह की मृत्यु

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:39 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), 30 मार्च बसपा के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह की मंगलवार को मृत्यु हो गयी। 47 वर्षीय सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।

सिंह के बेटे आशीष ने बताया कि उनके पिता ने दोपहर करीब सवा बारह बजे अंतिम सांस ली। वीरेंद्र सिंह के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

उन्होंने बताया कि सिंह 2018 से ही बीमार थे। गंभीर बीमारी का देश के तमाम बड़े अस्पतालों में इलाज कराया गया। करीब एक साल से उनके घर पर ही आईसीयू बनाकर उन्हें रखा गया था। मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ गई।

वीरेंद्र सिंह 2007 में बरेली कैंट सीट से और 2012 में बिथरी चैनपुर सीट से बसपा विधायक चुने गये थे। 2017 में बिथरी चैनपुर विधानसभा से ही तीसरी बार चुनाव लड़ने पर वह भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा और पप्पू भरतौल से पराजित हुए थे। वह बिथरी चैनपुर ब्लाक के प्रमुख भी रहे।

सिंह के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए