लाइव न्यूज़ :

51 की उम्र में 12वीं पास करने वाले पूर्व भाजपा विधायक पप्पू भरतौल ने कहा- अब मैं LLB करूंगा, जानें किन विषयों में कितने मिले नंबर?

By अनिल शर्मा | Updated: April 26, 2023 10:21 IST

तीन बड़े बच्चों के पिता भाजपा नेता ने कहा कि मैंने पूर्व विधायक बनकर नहीं पप्पू भरतौल (राजेश कुमार मिश्रा) बनकर पेपर दिया। उन्होंने सेकेंड डिवीजन से 12वीं पास की लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि तीन विषयों की कापियां फिर से जंचवाएंगे

Open in App
ठळक मुद्देराजेश कुमार मिश्रा ( पप्पू भरतौल) को 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट मिला था।उन्होंने बरेली के बिथरी चैनपुर निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।पूर्व विधायक भरतौल को 12वीं में 500 में से 263 नंबर प्राप्त हुए हैं।

बरेलीः जिले के बिथरी चैनपुर के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और अब वह एलएलबी की पढ़ाई करना चाहते हैं। यूपी बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी 12वीं के नतीजों में भाजपा नेता ने सेकेंड डिवीजन से परीक्षा पास की। परीक्षा परिणाम देख भाजपा नेता काफी खुश हुए और लोगों में मिठाइयां बंटवाई। 

एएनआई से बात करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि उन्होंने वकील बनने के लिए इंटर (12वीं) पास की। और अब वे LLB करेंगे। उन्होंने कहा कि अब मैं एलएलबी करूंगा ताकि गरीबों की मदद कर सकूं। पहले परिवार की बड़ी जिम्मेदारियां थी और स्कूल दूर था, इतनी सुविधाएं भी नहीं थी इसलिए पढ़ाई छोड़ दी।

तीन बड़े बच्चों के पिता भाजपा नेता ने कहा कि मैंने पूर्व विधायक बनकर नहीं पप्पू भरतौल (राजेश कुमार मिश्रा) बनकर पेपर दिया। उन्होंने सेकेंड डिवीजन से 12वीं पास की लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि तीन विषयों की कापियां फिर से जंचवाएंगे ताकि अगर नंबरों की गिनती में कुछ गड़बड़ हुई हो तो उसे सुधार लिया जाए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व विधायक भरतौल को 500 में से 263 नंबर प्राप्त हुए हैं। समाजशास्त्र में उन्हें 81 नंबर मिले हैं। इसी तरह हिंदी में 57, नागरिक शास्त्र में 47, एजुकेशन में 42 और ड्राइंग में उन्हें 36 अंक प्राप्त हुए हैं। 

 51 की उम्र में अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने के इरादे के पीछे मिश्रा की दलील है कि अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाने से उन्हें अपने युवा मतदाताओं के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने में मदद मिलेगी और इसके साथ उन्होंने एक बड़ा लक्ष्य भी निर्धारित किया है। पूर्व विधायक ने कहा, ‘‘एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैंने महसूस किया कि बहुत बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को न्याय नहीं मिल पाता क्योंकि वह अधिवक्ताओं का खर्च वहन नहीं कर पाते हैं।

 

टॅग्स :बरेलीBJPयूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप