लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व सीएम मांझी ने की मोदी की तारीफ, कहा- व्यक्तिगत तौर पर वह गलत व्यक्ति नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: April 12, 2019 05:09 IST

मांझी गया लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार हैं. उनकी सीधी लड़ाई जदयू के विजय कुमार मांझी से है.  प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में गया में एक रैली को भी संबोधित किया था. 

Open in App

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय संयोजक जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरीफ कर महागठबंधन में तहलका मचा दिया है. उन्होंने कहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में मैं उनके साथ था. उनकी प्रशंसा भी की थी. व्यक्तिगत तौर पर मैं आज भी समझता हूं कि वह गलत व्यक्ति नहीं हैं. लेकिन जिस संस्था से प्रभावित होते हैं वह गलत है.   

मांझी के बयान के बाद महागठबंधन के नेता थोड़ा असहज महसूस करने लगे हैं. हालांकि जानकारों का कहना है कि वाजपेयी के बारे में अक्सर विपक्ष के लोग कहा करते थे कि वाजपेयी तो अच्छे हैं, लेकिन उनकी पार्टी गलत है. वैसे ही मांझी ने भी कहा है कि मोदी गलत नहीं हैं. मांझी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्टवादी हैं और पिछड़े समाज से आते हैं. इसलिए वह गलत व्यक्ति नहीं हैं. लेकिन लोग उनसे गलत-गलत काम करवाते हैं.  

मांझी गया लोकसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार हैं. उनकी सीधी लड़ाई जदयू के विजय कुमार मांझी से है.  प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में गया में एक रैली को भी संबोधित किया था. 

चुनाव की तारीख पर उठाया सवाल

मांझी ने पहले चरण के चुनाव की तारीख पर भी सवाल उठाया है. मांझी ने कहा है कि भारत सरकार के कहने पर चुनाव आयोग ने गरीबों के साथ मजाक किया है. चैती (चैत्र) छठ का पर्व है. व्रत भी है. बावजूद लोग वोट दे रहे हैं.  

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019जीतन राम मांझीबिहारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत