लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः बिहार में विपक्षी दलों की 23 जून को बैठक, दिल्ली में हलचल तेज, गृह मंत्री शाह से मिले पूर्व सीएम मांझी और हम अध्यक्ष सुमन, एनडीए गठबंधन में होंगे शामिल!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 21, 2023 19:11 IST

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बुधवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होकर बिहार में चुनाव लड़ सकते हैं। बिहार विधानसभा में ‘हम’ के मांझी सहित चार विधायक हैं। बिहार विधान परिषद के सदस्य सुमन ने एक सप्ताह पहले राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीति गठजोड़ तेज हो गई है। 23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बैठक है। इस बीच दिल्ली में भी हलचल तेज हो गई है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सुमन ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह से मुलाकात की।

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होकर बिहार में चुनाव लड़ सकते हैं। बिहार विधानसभा में ‘हम’ के मांझी सहित चार विधायक हैं जबकि बिहार विधान परिषद के सदस्य सुमन ने एक सप्ताह पहले राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) जल्द ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो जाएगी। हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने यह घोषणा की। मांझी और समुन ने बुधवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी उपस्थित थे।

राय बिहार के उजियारपुर से सांसद हैं। शाह से मुलाकात के बाद सुमन ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मुलाकात हुई है और बहुत अच्छे वातावरण में बातें हुई हैं। सभी मुद्दों पर बात करने के बाद एक सहमति बनी है। हम निश्चित रूप से हम साथ चलने को तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमने सहमति जता दी है कि हम राजग के साथ रहेंगे। आने वाले समय में चर्चा होगी कि हम कितने सीटों पर लड़ेंगे।’’ ज्ञात हो कि हम ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। उनके इस कदम के बाद से उनके राजग में शामिल होने की चर्चा जोरों पर थी।

बिहार विधानसभा में ‘हम’ के मांझी सहित चार विधायक हैं । बिहार विधान परिषद के सदस्य सुमन ने एक सप्ताह पहले राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। मांझी ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार उनकी पार्टी का जनता दल (यूनाइटेड) में विलय करने का दबाव डाल रहे थे।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जद (यू) की करारी हार के बाद नीतीश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए मांझी ने 2015 में जब कुमार को कुर्सी सौंपने की बात आई थी तो बगावत कर दी थी और भाजपा से हाथ मिला लिया था। वह 2019 के लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा थे।

इस चुनाव को जद (यू) और भाजपा ने एक साथ लड़ा था। बिहार के कुछ हिस्सों में ‘मांझी’ समुदाय में जीतन राम मांझी का खासा प्रभाव है। सत्तारूढ़ महागठबंधन के पास लगभग 160 विधायक हैं। इस गठबंधन में जदयू, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और तीन वाम दल शामिल हैं। 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत के लिए 122 विधायकों की जरूरत होती है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024जीतन राम मांझीअमित शाहBJPहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम