लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाया गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Updated: December 23, 2022 17:13 IST

बिहार के पूर्व कृषि मंत्री व राजद के विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस तरह की कार्यशैली से स्पष्ट है की सरकार में महागठबंधन धर्म का पालन नहीं किया जा रहा, जिसके बारे में मैं नई सरकार बनने के बाद से लगातार ध्यानाकर्षित करवा रहा हूं।

Open in App
ठळक मुद्देसुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर महागठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगायाउन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के कृषि मंत्री को दरकिनार करके विभागीय बैठक बुलाना निंदनीय है

पटना: बिहार के पूर्व कृषि मंत्री व राजद के विधायक सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चौथे कृषि रोड मैप से सम्बंधित बैठक बुलाई थी। जिसमें सरकार के संसदीय कार्य मंत्री, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मुख्य सचिव, कृषि विभाग के प्रधान सचिव और मुख्यमंत्री के परामर्शी शामिल हुए।

वर्तमान सरकार में राजद कोटे से कृषि मंत्री को बनाया गया है, इसके बावजूद कृषि विभाग के ही बैठक में राजद के कृषि मंत्री को इस बैठक में नहीं बुलाया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के कृषि मंत्री को दरकिनार करके विभागीय बैठक बुलाना निंदनीय है और यह दर्शाता है की इस सरकार में घटक दलों को हासिये पर रखकर विभागीय निर्णय लिए जा रहे है। बावजूद इसके कि कृषि विभाग के मंत्री राजद के हैं।

मुख्यमंत्री की इस तरह की कार्यशैली से स्पष्ट है की सरकार में महागठबंधन धर्म का पालन नहीं किया जा रहा, जिसके बारे में मैं नई सरकार बनने के बाद से लगातार ध्यानाकर्षित करवा रहा हूं। सुधाकर सिंह ने कहा कि इस तरह की अलोकतांत्रिक कार्य प्रणाली से बिहार और देश के तमाम यूपीए के समर्थित घटक दलों एवं कृषि संगठनों को सचेत हो जाना चाहिए की नीतीश कुमार की अगुआई में किस तरह की सरकार चलेगी?

उन्होंने कहा कि तीन रोडमैप की विफलता के बाद चौथे रोडमैप के प्रस्तुति में भी किसानों के उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य, कृषि मंडी एवं बाजार व्यवस्था के बारे में कोई चर्चा नहीं की गई है। इससे यही प्रतीत हो रहा है की चौथा कृषि रोडमैप और उससे सम्बंधित कार्य योजना मात्र खाना पूर्ति के लिए बनाई जा रही है ताकि विभागीय अधिकारीयों एवं मुख्यमंत्री के करीबी लोगों के लिए अगले पांच साल के लिए धन उपार्जन का इंतजाम हो जाये।

यहां उल्लेखनीय है कि सुधाकर सिंह पहले भी नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं। अगस्त 2022 में जब महागठबंधन सरकार बनी तो सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री बनाया गया। लेकिन उन्होंने कृषि मंत्री बनने के बाद लगातार कई ऐसे बयान दिए, जिससे नीतीश सरकार असहज हुई। उन्होंने कृषि विभाग को चोरों का अड्डा और खुद को चोरों का सरदार कहते हुए कहा कि मेरे ऊपर भी कई लोग हैं। उनकी विवादित टिप्पणियों के बाद नीतीश सरकार में राजद और जदयू में तकरार बढ़ी थी। बाद में उन्हें कृषि मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।  

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी