लाइव न्यूज़ :

असम की पूर्व मुख्यमंत्री सैयदा अनवरा तैमूर का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2020 21:30 IST

6 दिसंबर 1980 से 30 जून 1981 तक और सन 1983 से लेकर 1985 तक असम की मुख्यमंत्री थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है।सैयदा अनवरा तैमूर पिछले कुछ वर्षों से अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी।

नई दिल्ली: भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या कम होने के बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है। कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। इसी बीच असम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन हो गया है।

असम की राजनीति में सैयदा अनवरा तैमूर एक बेहद जाना पहचाना नाम है। सैयदा असम की पहली महिला मुख्यमंत्री थी। पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर का निधन 84 साल की उम्र में हुआ है।

बता दें कि उनका निधन लंबी बीमारी के चलते ऑस्ट्रेलिया में हुआ है। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पीएमओ इंडिया ने ट्वीट कर कहा है कि असम की पूर्व सीएम, सैयदा अनवारा तैमूर जी के परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना। असम के विकास के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा। उसकी आत्मा को शांति मिले।

इसके अलावा, असम के सीएम सर्वानंद सोनोवाल ने ट्वीट कर कहा है कि असम के पूर्व मुख्यमंत्री, सैयदा अनवारा तैमूर के आकस्मिक निधन से दुखी हूं। दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करते हुए, मैं उनके परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों को अपनी तरफ से संवेदना प्रकट करता हूं।

इसके अलावा, कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं ने ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। बता दें कि असम की पूर्व सीएम सैयदा अनवरा तैमूर पिछले कुछ वर्षों से अपने बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी। वे 6 दिसंबर 1980 से 30 जून 1981 तक और सन 1983 से लेकर 1985 तक असम की मुख्यमंत्री थी।

टॅग्स :असमनरेंद्र मोदीऑस्ट्रेलियाकांग्रेससर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप