लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव हर्ष वर्द्धन श्रृंगला अगले सप्ताह अमेरिका के दौरे पर जायेंगे

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:14 IST

Open in App

विदेश सचिव हर्ष वर्द्धन श्रृंगला अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जायेंगे जहां वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन के साथ द्विपक्षीय स्तर पर संवाद करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान शुक्रवार को श्रृंगला की यात्रा की जानकारी दी । उन्होंने कहा, ‘‘ विदेश सचिव हर्ष वर्द्धन श्रृंगला अगले सप्ताह अमेरिका की यात्रा पर जायेंगे जहां वे बहुपक्षीय एवं द्विपक्षीय स्तर पर संवाद करेंगे। ’’ भारत अगस्त के महीने के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है और श्रृंगला इस वैश्विक निकाय में भारत की अध्यक्षता के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे । बागची ने कहा, ‘‘ विदेश सचिव संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की अध्यक्षता के समापन सत्र में हिस्सा लेंगे । इसमें पश्चिम एशिया पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का खुला चर्चा सत्र शामिल है।’’ उन्होंने कहा कि न्यूयार्क में कार्यक्रम के बाद श्रृंगला द्विपक्षीय चर्चा के लिये वाशिंगटन जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्वUS-Israel-Iran War: तेहरान में विश्वविद्यालय पर हमला, हूतियों ने इजरायल पर दागी पहली मिसाइल

विश्वदीर्घकालिक असर डालते हैं युद्धों से होने वाले परोक्ष नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?