लाइव न्यूज़ :

विदेशी गणमान्य व्यक्तियों ने कुशीनगर हवाईअड्डे के उद्घाटन पर प्रसन्नता जताई

By भाषा | Updated: October 20, 2021 13:23 IST

Open in App

कुशीनगर (उप्र), 20 अक्टूबर श्रीलंका के मंत्री नमाल राजपक्षे सहित अनेक विदेशी गणमान्य लोगों ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन पर खुशी जताई और कहा कि इससे भारत आने वाले बौद्ध पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का उद्घाटन किया और कहा कि उनकी सरकार ने विमानन क्षेत्र में नयी ऊर्जा भरने के लिए कई कदम उठाए हैं।

राजपक्षे ने उद्घाटन सामारोह पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ भारत और श्रीलंका के बीच पर्यटन हमेशा से मजबूत रहा है। भारत से बहुत सारे लोग श्रीलंका आते हैं वहीं श्रीलंका से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भारत के विभिन्न राज्यों से आते हैं, खासतौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में।’’

श्रीलंकाई कैबिनेट के मंत्री ने कहा,‘‘ इसलिए अब हमारा मानना है कि कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनने से श्रीलंका से भारत आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, साथ ही पूरी दुनिया से बौद्ध श्रद्धालु भी यहां आएंगे।’’

भारत में थाईलैंड के राजदूत पट्टारत होंगतोन ने कहा कि कुशीनगर हवाईअड्डे से दोनों देशों के बीच पर्यटन में सुधार होगा और इससे बौद्ध श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

भारत में वियतनाम के राजदूत फाम सान चाऊ ने कहा कि कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने से भारत में बौद्ध पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

कुशीनगर गौतमबुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थल है और बौद्ध समुदाय के लोगों का एक अहम तीर्थ स्थल है। नया अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा करीब 260 करोड़ रुपये की लागत से 589 एकड़ भूभाग में बना है। यह उत्तर प्रदेश का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है और बौद्ध धर्मस्थल को दुनिया भर से जोड़ने के मकसद से इसका निर्माण किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?