लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में जबरन धर्मांतरण, शादी के बाद 15 साल की हिंदू लड़की महिला सुरक्षा केंद्र भेजी गई

By भाषा | Updated: January 23, 2020 18:26 IST

सिंध अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरिराम किशोरी लाल ने कुमारी के परिवार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। बुधवार को जैकबाबाद जिले के एक हिंदू समूह के नेता के साथ टेलीफोन पर बातचीत में मंत्री ने कहा कि सिंध सरकार परिवार और हिंदू समूह के रुख का पूरा समर्थन करती है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंध प्रांत में उस 15 वर्षीय हिन्दू लड़की को अदालत के आदेश के बाद महिला सुरक्षा केंद्र भेज दिया गयादावा किया गया था कि सोलंगी ने उनकी 15 वर्षीय बेटी का अपहरण करने के बाद जबरन उससे शादी की।

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में उस 15 वर्षीय हिन्दू लड़की को अदालत के आदेश के बाद महिला सुरक्षा केंद्र भेज दिया गया है जिसकी जबरन धर्मांतरण के बाद मुस्लिम व्यक्ति से शादी करा दी गई थी। नौवीं कक्षा की छात्रा महक कुमारी का 15 जनवरी को जैकबाबाद जिले से अली रजा सोलंगी ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था, जिसने बाद में उससे शादी कर ली थी।

लड़की के पिता विजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि सोलंगी ने उनकी 15 वर्षीय बेटी का अपहरण करने के बाद जबरन उससे शादी की। अधिकारियों के अनुसार, कुमारी और सोलंगी को मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से लड़की को महिला पुलिस सुरक्षा केंद्र में भेज दिया गया।

अदालत ने चांदका मेडिकल कॉलेज अस्पताल को लड़की की आयु के बारे में तीन फरवरी तक रिपोर्ट देने का भी निर्देश दिया। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंध अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री हरिराम किशोरी लाल ने कुमारी के परिवार को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया है। बुधवार को जैकबाबाद जिले के एक हिंदू समूह के नेता के साथ टेलीफोन पर बातचीत में मंत्री ने कहा कि सिंध सरकार परिवार और हिंदू समूह के रुख का पूरा समर्थन करती है।

उन्होंने अधिकारियों से हिंदू लड़कियों के खिलाफ होने वाली बर्बरता और अन्याय के बारे में संज्ञान लेने तथा अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की। 

टॅग्स :पाकिस्तानसिख
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार