लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीकाकरण में चौथी बार एक दिन में एक करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं

By भाषा | Updated: September 17, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि एक महीने से भी कम समय में चौथी बार एक करोड़ से ज्यादा टीकाकरण के साथ देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 78 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि देश ने अब तक सबसे तेज एक करोड़ खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर देश ने दोपहर 1:30 बजे तक अब तक सबसे तेज, एक करोड़ खुराकें देने का आंकड़ा पार कर लिया है और हम निरंतर आगे बढ़ रहे है। मुझे विश्वास है की आज हम सब टीकाकरण का नया कीर्तिमान बना कर प्रधानमंत्री जी को उपहार स्वरूप देंगे।’’

देश में छह सितंबर, 31 अगस्त, 27 अगस्त को एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गई थीं। मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा था कि जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली है, ऐसे अपनों को, परिजनों को और समाज के सभी तबकों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीका लगवाकर, उनको जन्मदिन का उपहार दिया जाए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश भर में अपनी इकाइयों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों का टीकाकरण कराने में मदद करने को कहा है।

मंत्रालय के मुताबिक भारत को टीकाकरण के 10 करोड़ आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे। इसके बाद अगले 45 दिन में 20 करोड़ तथा इसके 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़े पर देश पहुंचा था। वहीं 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 दिन बाद छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए। इसके 19 दिन बाद देश ने 60 करोड़ आंकड़े का तथा इसके महज 13 दिनों बाद 60 करोड़ आंकड़े का लक्ष्य हासिल किया। मंत्रालय के मुताबिक 13 सितंबर को 75 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए