लाइव न्यूज़ :

"लोगों के लिए नरेंद्र मोदी 'सेल्फ मेड' हैं और राहुल गांधी 'वंशवादी' हैं", चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 31, 2024 07:52 IST

प्रशांत किशोर ने बिहार में तेजी से बदली सियासी हवा पर बात करते हुए साफ शब्दों में कहा कि जाति-आधारित राजनीति का आम लोगों के साथ बहुत कम या कोई खास जुड़ाव नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में तेजी से बदली सियासी हवा पर अपना रूख स्पष्ट कियाउन्होंने कहा कि जाति-आधारित राजनीति का आम लोगों के साथ कोई खास जुड़ाव नहीं हैकई लोगों के लिए नरेंद्र मोदी एक 'सेल्फ मेड' आदमी हैं और राहुल गांधी एक 'वंशवादी' हैं

पटना: देश के कई चुनावों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार में तेजी से बदली सियासी हवा पर बात करते हुए साफ शब्दों में कहा कि जाति-आधारित राजनीति का आम लोगों के साथ बहुत कम या कोई खास जुड़ाव नहीं है।

उन्होंने कहा कि सियायी जमीन पर पहले देखा जाता था कि जाति राजनीति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थी लेकिन अब केवल जाति की राजनीति एकमात्र कारक नहीं है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे को दिये इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने बिहार में हुए जाति सर्वे और कांग्रेस की राष्ट्रव्यापी जाति जनगणना की मांग के बारे में बात करते हुए कहा, "सियासत की जमीन पर अब जाति-आधारित राजनीति की कोई विशेष प्रभाव नहीं है। जाति पहले कभी भारतीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण कारक हुआ करती थी, लेकिन अब वह एकमात्र निर्धारक कारक नहीं है।"

इस संबंध में अपनी समझ को व्यक्त करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "राजनीति में आप जीवन में केवल एक बार में एक ही भूमिका निभा सकते हैं लेकिन आप इसे दोहरा नहीं सकते हैं। मंडल आयोग के बाद जाति-आधारित राजनीति की अपील अह लोगों के बीच फीकी पड़ गई है।"

उन्होंने आगे कहा, "नीतीश कुमार ने महागठंबधन की सरकार में बहुत जोर-शोर से बिहार में जाति सर्वेक्षण कराया और जाति आधारित राजनीति करने का प्रयास किया लेकिन जब नीतीश ने महसूस किया कि इसका कोई चुनावी फायदा नहीं हुआ तो वह भाजपा में तेजी से वापस लौट आए।"

इसके साथ प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में, जहां जाति की राजनीति सबसे ज्यादा चर्चा होती है। वहां पर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोग नरेंद्र मोदी को उनकी जाति के आधार पर वोट नहीं दे रहे हैं, बल्कि इस आधार पर वोट दे रहे हैं कि वे उनके नेतृत्व और व्यक्तित्व को अन्य से अलग देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, "आज की तारीख में जनता केवल भाजपा को नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी को वोट दे रहे हैं। कितने लोग केवल जाति के आधार पर मोदी को वोट देते हैं? कई लोगों के लिए, मोदी एक 'सेल्फ मेड' आदमी हैं और राहुल गांधी एक 'वंशवादी' हैं। मोदी को ईमानदार माना जाता है, जबकि कांग्रेस को भ्रष्ट माना जाता है। लोग मोदी को मेहनती, निर्णायक और भारत को गौरव दिलाने वाला मानते हैं।''

टॅग्स :प्रशांत किशोरनरेंद्र मोदीराहुल गांधीजातिजाति जनगणनानीतीश कुमारBJPकांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?