लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाला: लालू यादव की होली अब जेल में मनेगी, जमानत याचिका पर टली सुनवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: March 11, 2022 17:19 IST

चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में फिलहाल लालू यादव को जमानत मिलने की उम्मीदों को धक्का पहुंचा है. उनकी याचिका पर सुनवाई अब एक अप्रैल को होगी.

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने अपनी जमानत के लिए रांची हाईकोर्ट में अर्जी दे रखी है, एक अप्रैल को अगली सुनवाई।याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।फिलहाल लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में भर्ती हैंं।

रांची: चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव इस बार अपने परिवार के साथ होली नहीं मना सकेंगे. उनकी होली जेल में ही बीतेगी. दरअसल, लालू यादव ने अपनी जमानत के लिए रांची हाईकोर्ट में अर्जी दे रखी है, जिसपर शुक्रवार को सुनवाई हुई. 

याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अदालत ने निचली अदालत से इस मामले के रिकॉर्ड भी मांगे हैं. न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई एक अप्रैल को निर्धारित करते हुए सुनवाई स्थगित कर दी. 

बता दें कि फिलहाल लालू प्रसाद यादव स्वास्थ्य कारणों से रांची के रिम्स में इलाजरत हैं. उन्होंने डोरंडा कोषागार में अवैध निकासी के मामले में सीबीआई कोर्ट से मिली पांच साल की सजा और 60 लाख के जुर्माने के खिलाफ अपील दायर करते हुए जमानत देने का आग्रह किया है. सीबीआई कोर्ट ने 21 फरवरी को सजा सुनाई थी. 

लालू की तबीयत चल रही है खराब

हाईकोर्ट में लालू प्रसाद यादव ने मामले में आधी सजा काटने और खराब स्वास्थ्य को आधार बताते हुए जमानत देने का आग्रह किया है. लालू यादव की तबियत काफी खराब चल रही है. उनकी किडनी पहले 80 प्रतिशत खराब थी जो अब और अधिक खराब हो गई है. 

ताजा जांच रिपोर्ट के अनुसार क्रिटनीन बढकर 4.1 हो गया है जबकि ईजीएफआई 18 से घटकर 15.3 हो गया है. ऐसे में उनकी तबीयत सुधरने के बजाय और खराब होती दिख रही है. किडनी में कोई सुधार नहीं होने से रिम्स के डॉक्टरों की चिंता भी बढ़ गई है. 

ताजा जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि डाक्टर किडनी बचाने में नाकाम दिख रहे हैं. उल्लेखनीय है कि लालू यादव को डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड के अवैध निकासी का दोषी मानते हुए सीबीआई कोर्ट ने सजा सुनाई है. उनको चारा घोटाले के पांच मामलों में सजा सुनाई गई है. चार मामलों में लालू प्रसाद यादव को जमानत मिल चुकी है. 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहार समाचारचारा घोटाला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?