लाइव न्यूज़ :

Video: जिस फ्लाईओवर के नीचे मारे गए गैंगरेप के आरोपी, लोगों ने वहीं लगाए पुलिस जिंदाबाद के नारे, बरसाए फूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 11:05 IST

हैदराबाद के दिशा रेप-हत्याकांड में सभी चारों आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस का नेतृत्व कर रहे साइबराबाद के कमिश्वनर वीसी सज्जनार को सोशल मीडिया पर रियल सिंघम कहा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे 27 नवंबर को हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक टोल प्लाजा के पास एक महिला पशु चिकित्सक के साथ चार आरोपियों ने दरिंदगी को अंजाम दिया था।महिला पशु चिकित्सक की गैंगरेप के बाद जलाकर हत्या कर दी गई थी।

हैदराबाद के दिशा-रेप हत्याकांड के सभी चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। तेलंगाना पुलिस ने आरोपियों का एनकाउंटर किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को कैसे अंजाम दिया था, इसकी जांच के लिए साइबराबाद पुलिस उन्हें अपराध स्थल पर लाई थी। आरोपियों ने असलहा छीनकर पुलिस पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें आरोपी मारे गए। 

तेलंगाना पुलिस ने इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घटनास्थल पर आज सुबह लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई और लोगों ने पुलिस जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही लोगों ने पुलिस कर्मियों के ऊपर फूल बरसाएं। लोगों ने 'डीसीपी जिंदाबाद, एसीपी जिंदाबाद' के नारे लगाए। 

एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, वीसी सज्जनार ने कहा, ''आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशवुलू आज तड़के 3 से 6 बजे के बीच शादनगर के चतनपल्ली में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए।''

पुलिस कमिश्नर ने यह भी जानकारी दी कि वह पुलिस कार्रवाई स्थल पर पहुंच गए हैं और आगे के जानकारी दी जाएगी। जिस जगह पर आरोपियों का पुलिस एनकाउंटर हुआ, वहां लोगों की भारी भीड़ जमा होने से पुलिस जवानों की तैनाती बढ़ाई गई है। 

बता दें कि 27 नवंबर को हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक टोल प्लाजा के पास एक महिला पशु चिकित्सक के साथ चार आरोपियों ने दरिंदगी को अंजाम दिया था। महिला पशु चिकित्सक की गैंगरेप के बाद जलाकर हत्या कर दी गई थी। अगली सुबह एक पुलिया के नीचे से पीड़िता की जली हुई लाश बरामद हुई थी। मामला मीडिया और सोशल मीडिया में आने के बाद से महिला के खिलाफ अपराधों को लेकर देशभर में जोरदार गुस्सा देखा जा रहा है।

टॅग्स :हैदराबादगैंगरेपतेलंगानाक्राइम न्यूज हिंदीहैदराबाद रेप केस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?