लाइव न्यूज़ :

पहली महिला फाइटर पायलट अवनि चतुर्वेदी ने भरी उड़ान, अकेले ले उड़ी मिग-21 विमान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 22, 2018 02:43 IST

भारतीय वायुसेना और देश के लिए ये एक अनोखी उपलब्धि है। दुनिया में सिर्फ ब्रिटेन, अमेरिका, इजरायल और पाकिस्तान में ही महिलाएं फाइटर पायलट बन सकती हैं।

Open in App

फ्लाइंग ऑफिसर अवनि चतुर्वेदी ने इतिहास रच दिया है। मिग-21 में उड़ान भरने वाली भारत की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई है। अवनि ने गुजरात के जामनगर स्थित ट्रेनिंग सेंटर से मिग-21 विमान उड़ाया। अवनि महिला पायलट बैच की पहली सदस्य हैं। 18 जून 2016 को महिला फाइटर पायलट बनने के लिए पहली बार तीन महिलाओं अवनि चतुर्वेदी, मोहना सिंह और भावना कांत को वायु सेना में कमिशन किया गया था।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एयर कमांडर प्रशांत दीक्षित ने बताया कि भारतीय वायुसेना और देश के लिए ये एक अनोखी उपलब्धि है। दुनिया में सिर्फ ब्रिटेन, अमेरिका, इजरायल और पाकिस्तान में ही महिलाएं फाइटर पायलट बन सकती हैं। भारत सरकार ने महिलाओं को 2015 में फाइटर पायलट के लिए अनुमति दी थी। अवनि, मोहना और भावना पहले बैच की महिला फाइटर पायलट हैं।

हालांकि भारतीय थल सेना और नौसेना में अभी भी लड़ाकू मोर्चे पर महिलाओं को नहीं भेजा जाता। बता दें कि 1992 में भारतीय सेनाओं में महिलाओं की नियुक्तियां होना शुरू हुई। उससे पहले सिर्फ मेडिकल विंग में भी महिलाओं को भर्ती किया जाता था।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की हवाई ताकत ने पाकिस्तान को सीज़फायर के लिए मजबूर किया': यूरोपीय सैन्य विश्लेषण का भी दावा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?