लाइव न्यूज़ :

गुजरात में बाढ़ ने बढ़ाई स्कूली बच्चों की मुसीबतें, स्कूल जाने के लिए कर रहे हैं नदी पार

By भाषा | Updated: July 11, 2019 19:12 IST

Open in App

हर सुबह स्कूल जाना गुजरात के छोटा उदयपुर जिले के एक छोटे से गाँव के बच्चों के लिए मुश्किल काम बन गया है क्योंकि उनके पास नदी पार करने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है, जहां मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आ गई है।

इन बच्चों में ज्यादातर 5 से 10 साल की उम्र के आदिवासी हैं, जिन्हें बोकाडिय़ा गांव से गुजरने वाली तेजी से बहती ओरसांग नदी के पानी से गुजरना पड़ता है, जहां उनके सरकारी स्कूल की ओर जाने वाली सड़क जलमग्न हो गई है। गाँव के सरपंच (प्रधान) नरसिंग राठवा ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बच्चों को नदी को पार कर दूसरी तरफ लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचने में लगभग 20 मिनट का वक्त लगता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादातर बार, ये बच्चे पानी में गिरने से बचने के लिए मानव श्रृंखला बनाकर नदी को पार करते हैं। उनमें से काफी छोटे बच्चे अपने माता-पिता के कंधों पर बैठकर स्कूल तक पहुंचते हैं।’’ राठवा ने कहा कि जिला अधिकारियों और राज्य सरकार ने पहले गांव में नदी पर एक पुल बनाने का वादा किया था, लेकिन कुछ भी नहीं किया गया।

गांव में लगभग 800 की आबादी है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य भावेश मकवाना ने कहा कि हर दिन पानी से गुजरकर स्कूल पहुंचना बच्चों के लिये काफी मुश्किल हो रहा है। स्कूल में पांचवीं कक्षा के एक छात्र घनश्याम राठवा ने कहा कि नदी पार करते समय उसे गिरने का डर रहता है।

सरपंच ने कहा, ‘‘विद्यालय पहुंचने के लिए नदी पार करना बच्चों के लिए बहुत मुश्किल काम हो गया है।’’ कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य नारणसिंह राठवा ने कहा कि उन्होंने गुजरात सरकार और केंद्र सरकार से अपील की है कि वे ओरसांग नदी पर एक पुल का शीघ्र निर्माण करें, ताकि बच्चे अपनी सुरक्षा की चिंता किए बिना विद्यालय पहुंच सकें। वह छोटा उदयपुर के निवासी हैं। 

टॅग्स :गुजरातबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत