लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ कुल 12 लोगों की मौत, 4. 25 लाख लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: June 17, 2018 20:54 IST

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तीन जिलों में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। इस तरह इस वर्ष असम में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या 12 पहुंच गई है। 

Open in App

गुवाहाटी, 17 जून: असम में बाढ़ से पिछले 24 घंटों के दौरान पांच और लोगों की मौत हो गई और इससे छह जिलों के 4.5 लाख लोग प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान तीन जिलों में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई। इस तरह इस वर्ष असम में बाढ़ से मरने वाले लोगों की संख्या 12 पहुंच गई है। 

ये भी पढ़ें: IAS एसोसिएशन ने CM केजरीवाल के आरोपों का किया खंडन, कहा- हम हड़ताल पर नहीं

प्राधिकरण ने कहा कि उधरबोंद में दो लोगों और कछार जिले के सदर राजस्व मंडल में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हैलाकांडी और करीमगंज जिलों में हैलाकांडी तथा सदर राजस्व मंडलों में एक - एक व्यक्ति की मौत हुई। प्राधिकरण ने बताया कि कार्बी आंगलोंग पश्चिम , गोलाघाट , करीमगंज , हैलाकांडी और कछार जिलों में 4. 48 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए है। 

ये भी पढ़ें:कर्नाटक हराने वाले चुनाव विशेषज्ञ को बीजेपी ने सौंप दी 2019 लोकसभा चुनाव की कमान, ट्रेनिंग प्रोग्राम लीक

असम के सात जिलों में कल तक 4.25 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। प्राधिकरण ने बताया कि प्रशासन पांच जिलों में 481 राहत शिविर और वितरण केन्द्र चला रहा है जहां 1,73,245 लोग इस समय शरण लिये हुए है। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने पिछले 24 घंटे के दौरान करीमगंज , हैलाकांडी और कछार से 6,150 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बाढ़असम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतसोनितपुरः एम्बुलेंस और ट्रक की टक्कर, 6 की मौत और 2 घायल, राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर दुर्घटना

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण