लाइव न्यूज़ :

बाढ़ से बेहाल उत्तर भारतः पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और हरियाणा में स्थिति गंभीर, वायुसेना ने 9 लोगों को बचाया

By भाषा | Updated: August 19, 2019 16:08 IST

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार, कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आनंदपुर साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। हरियाणा में, भारतीय वायुसेना ने यमुना नदी में अचानक पानी बढ़ने के कारण करनाल जिले में फंसे नौ लोगों को बचाया।

Open in App
ठळक मुद्देकरनाल पुलिस की सहायता से भारतीय वायुसेना ने महिलाओं और बच्चों सहित नौ लोगों को बचाया।पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी उपायुक्तों को भी स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 

पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को रूपनगर जिले में स्थिति का जायजा लिया, जबकि भारतीय वायुसेना ने करनाल में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों से नौ लोगों को बचाया।

अधिकारियों ने बताया कि लुधियाना जिले के 10 गांवों में बाढ़ के पानी घुसने के बाद जिले के कुछ हिस्सों से लोगों को निकाला गया। मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार की सुबह में पंजाब और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश होने की सूचना नहीं है। दोनों राज्यों में पिछले तीन दिनों में भारी बारिश हुई।

अमरिंदर सिंह ने बाढ़ से क्षति का आकलन करने के लिए बाढ़ प्रभावित रूपनगर जिले का दौरा किया। उन्होंने वहां बाढ़ से प्रभावित लोगों से बात की। उन्होंने रूपनगर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम तेजी से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करने पर काम करेंगे।

हमारी प्राथमिकता बाढ़ से प्रभावित लोगों के जीवन को बचाने की है।’’ उन्होंने कहा कि एक बार जब बाढ़ का पानी कम हो जाए, तब नुकसान का आकलन करने के लिए राजस्व सर्वेक्षण का आदेश दिया जाएगा। अधिकारियों ने रूपनगर जिले के कई हिस्सों में बाढ़ के मद्देनजर सोमवार को स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया था।

मुख्यमंत्री के साथ मुख्य प्रधान सचिव सुरेश कुमार, कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आनंदपुर साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। हरियाणा में, भारतीय वायुसेना ने यमुना नदी में अचानक पानी बढ़ने के कारण करनाल जिले में फंसे नौ लोगों को बचाया।

करनाल पुलिस की सहायता से भारतीय वायुसेना ने महिलाओं और बच्चों सहित नौ लोगों को बचाया। हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद सोमवार तड़के भारतीय वायुसेना ने बचाव अभियान चलाया। रविवार शाम हरियाणा के यमुनानगर के हथनी कुंड बैराज में जल स्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया। पंजाब के मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी उपायुक्तों को भी स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। 

टॅग्स :बाढ़पंजाबहरियाणाहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्डअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील