लाइव न्यूज़ :

असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 2.71 लाख लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: September 3, 2021 22:13 IST

Open in App

असम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है और प्रभावित लोगों की संख्या लगभग 2.22 लाख घट गई है लेकिन शुक्रवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई। एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से जारी बयान के अनुसार अभी 22 जिलों में 2.71 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बृहस्पतिवार को 4.93 लाख लोग प्रभावित थे। गोलपाड़ा जिले में एक बच्चे की डूबने से मौत हो गई जिसके बाद बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। एक अधिकारी ने बताया कि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का स्तर ज्यादातर जिलों में घट रहा है लेकिन जोरहाट, डिब्रूगढ़, सोनितपुर और धुबरी में वे खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बुलेटिन में कहा गया कि बारपेटा, बिस्वनाथ, बोंगईगांव, कछार, चिरांग, दरंग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलपाड़ा, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप ग्रामीण, कामरूप मेट्रो, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर और दक्षिण सलमारा जिले में 2.71 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बुलेटिन के अनुसार, 1,159 गांव डूब गए हैं और 31,907 हेक्टेयर भूमि पर फसल नष्ट हो गई है। कुल 3,449 लोगों ने 13 जिलों में 54 राहत शिविरों में आश्रय लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, अब 1.18 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में और सुधार, एक की मौत, 1.76 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति में मामूली सुधार, 4.93 लाख लोग प्रभावित

भारतअसम में बाढ़ की स्थिति खराब हुई, पांच लोगों की मौत, 6.48 लाख प्रभावित

भारतअसम में कोविड-19 प्रतिबंधों में छूट, कुछ विद्यार्थियों को कक्षा में प्रत्यक्ष मौजूदगी की अनुमति

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos