लाइव न्यूज़ :

Tawi River: जम्मू में तवी नदी में बाढ़, 9 लोगों को बचाया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2025 13:40 IST

Tawi River: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ जाने के बाद तवी नदी में फंसे नौ लोगों को बुधवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों के संयुक्त अभियान में बचा लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देTawi River: जम्मू में तवी नदी में बाढ़, 9 लोगों को बचाया गया

Tawi River: जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में हुई बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ जाने के बाद तवी नदी में फंसे नौ लोगों को बुधवार को पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों के संयुक्त अभियान में बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा, जबकि राजौरी जिले में एक नदी के उफान पर होने से कुछ वाहन भी बह गए। अधिकारियों ने कहा कि मदन लाल (52) नामक एक मजदूर सुबह करीब 8:45 बजे तवी नदी में रेत निकालने गया था, लेकिन शहर के ज्वेल चौक पुल के पास अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण फंस गया।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के कर्मियों ने उसे बचाया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, यातायात पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों के संयुक्त अभियान में आठ और लोगों को बचाया गया, जिनमें कुछ लोग पिंडदान के लिए गए थे। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान फंसे हुए कई घोड़ों को भी बचाया गया। यातायात विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की वजह से सुबह करीब साढ़े छह बजे मेहद में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग और रामबन इलाके में टी2 सुरंग अवरुद्ध हो गई, जिससे दोनों तरफ से यातायात स्थगित करना पड़ा।

उन्होंने बताया कि सड़क एजेंसियों द्वारा तीन घंटे में मलबा हटाने के बाद यातायात बहाल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी शहर के खेओरा, लोअर जवाहर नगर और थुडी में नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, जबकि नदी के किनारे खड़े कुछ वाहन भी बह गए। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान रियासी जिले के कटरा शहर में सबसे अधिक 108.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, इसके बाद राजौरी (80 मिमी), उधमपुर जिले (71.4 मिमी), पुंछ (48 मिमी) और रामबन (47.5 मिमी) में बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग ने 27 जून तक जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर भारी जबकि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।

टॅग्स :Jammuजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो