लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश से धंसी पटरी, बलिया-छपरा रेल प्रखंड पर यातायात बाधित

By भाषा | Updated: September 29, 2019 15:56 IST

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के जन सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि आज तड़के सवा चार बजे भारी बारिश के कारण छपरा-बलिया रेल प्रखंड पर बलिया और बांसडीह रेलवे स्टेशन के बीच मिट्टी धंसने की सूचना मिली थी। इसकी वजह से रेल प्रखंड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

Open in App

पूर्वोत्तर रेलवे के तहत आने वाले बलिया-छपरा रेल प्रखंड पर रविवार को भारी बारिश के कारण पटरी धंसने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है । इसके अलावा बारिश से दीवार गिरने कारण एक व्यक्ति की रविवार सुबह मौत हो गयी।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल के जन सम्पर्क अधिकारी ने बताया कि आज तड़के सवा चार बजे भारी बारिश के कारण छपरा-बलिया रेल प्रखंड पर बलिया और बांसडीह रेलवे स्टेशन के बीच मिट्टी धंसने की सूचना मिली थी। इसकी वजह से रेल प्रखंड पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

उन्होंने बताया कि इस रेल प्रखंड पर अनेक ट्रेनों को निरस्त कर दिया है तथा दूर की ट्रेनों को छपरा-भटनी-मऊ मार्ग से चलाया जा रहा है। बलिया जिले में पिछले करीब पांच दिनों से हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त—व्यस्त हो गया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक भीमपुरा थाना क्षेत्र के केवलडीह गांव में रविवार सुबह बारिश के कारण दीवार गिरने से मलबे में दबकर जानकी प्रसाद (55) की मौत हो गयी। इसके अलावा उभांव थाना क्षेत्र के शाह कुंडैल गांव स्थित ईंट—भट्ठे के निकट बने बरसाती तालाब में डूब कर हरी राम राजभर (40) की मौत हो गई। इसके अलावा पकड़ी गांव में अनवरत हो रही बारिश के कारण शनिवार देर रात एक कच्चा मकान गिरने से चार लोग घायल हो गए। 

टॅग्स :बिहारबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील