लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़, हादसे में गई जानें, अमित शाह ने बताया बचाव कार्य जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 8, 2022 21:32 IST

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आयी फ्लैश फ्लड के संबंध में मैंने एलजी मनोज सिन्हा जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीआरएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैंअमित शाह ने कहा- सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूँ

जम्मू: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के कारण आई बाढ़ में में पांच लोगों के मौत की खबर है। मरने वालों में तीन महिलां हैं जो पानी में बह गईं। हालांकि अभी जानमाल के नुकसान को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच लोगों की जान गई है। पानी का सैलाब अमरनाथ गुफा के पास ही कई कैंपों के पास से होकर गुजरा।  

अमरनाथ गुफा के बाहर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। बादल फटने से वहां पर कुछ लंगरों को भी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि पानी के सैलाब में कई कैंप बह गए। इन कैंपों में लोग ठहरे हुए थे। ये घटना शाम करीब 5. 30 बजे हुई। ये घटना पवित्र अमरनाथ गुफा के निचले हिस्से में हुई है। मौके पर एनडीरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमें मौजूद हैं। 

लोगों को बचाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम के जॉइंट पुलिस कण्ट्रोल रूम ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और बचाव कार्य चल रहा है। पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे अमरनाथ गुफा के ऊपरी क्षेत्र में जोरदार धमाके के साथ बादल फटा।

बादल फटने से वहां बहने वाली नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में गुफा के आसपास बने कुछ टेंट भी बह गए। इसमें पांच लोगों के भी बह जाने की खबर आ रही है। अभी कुछ ही देर पहले दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। हालांकि उनकी पहचान अभी नहीं हुई है। हालांकि कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने समाचार भिजवाए जाने तक दो मौतों की पुष्टि की थी।

वहीं इस घटना को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आयी फ्लैश फ्लड के संबंध में मैंने एलजी मनोज सिन्हा जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन बचाव कार्य में लगे हैं। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूँ।

टॅग्स :अमरनाथ यात्राअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए