लाइव न्यूज़ :

बारिश का कहरः यमुना में बढ़े जलस्तर के बाद दिल्ली में बाढ़ के लिए अलर्ट जारी, UP में 27 लोगों की मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 28, 2018 05:45 IST

दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां की है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जुलाईः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के उत्तरी हिस्सों में भीषण बारिश हुई है, जिसके चलते  उत्तर प्रदेश में 27 लोगों की मौत हो गई और कई जगहों पर जलभराव और यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई। वहीं, दिल्ली एनसीआर में जलजमाव के चलते ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग अगले चार दिनों में भारी बारिश बता रहा है। इधर, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने के बाद दिल्ली सरकार ने बाढ़ के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। 

निचले इलाकों से लोगों कों निकालने की तैयारी

दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे 100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए तैयारियां की है। पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिल्ली ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 27 जुलाई को शाम सात बजे 204. 10 मीटर पहुंच गया। जलस्तर में वृद्धि हो रही है। सभी एग्जक्यूटिव इंजीनियरों/सेक्टर ऑफिसर को नियंत्रण कक्ष से करीबी संपर्क रखने का निर्देश दिया गया है। त्वरित प्रतिक्रिया टीम के तहत हमारे लोग तैनात हैं और शुक्रवार को सेवा में वाहन तथा तीन नौकाओं को लगाया गया। 

इन राज्यों में भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार से पांच दिन तक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 28 से 31 जुलाई तक असम, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट है। 

यूपी में बारिश से यहां-यहां हुई मौतें

उधर, उत्तर प्रदेश के मथुरा और कासगंज में क्रमश: 19 सेंटीमीटर और 18 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। अलीगढ़ में गुरुवार से अबतक 13 सेंटीमीटर बारिश हुई है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हो गए। इनमें आगरा में पांच, मैनपुरी में चार, मुजफ्फरनगर और कासगंज में तीन-तीन, मेरठ और बरेली में दो-दो लोगों की मौत हुई। कानपुर देहात, मथुरा, गाजियाबाद, हापुड़, झांसी, रायबरेली, जलौन और जौनपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से युद्ध स्तर पर बचाव और राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए हैं। 

दिल्ली में बारिश का ये है हाल

राष्ट्रीय राजधानी में भी भारी बारिश दर्ज की गई। इसके चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव कारण यातायात बाधित हुआ। सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे से लेकर शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 45.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं पालम वेधशाला में इसी दौरान 37.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। 

हिमाचल में हुई भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई। यहां सोलन में सबसे ज्यादा 100.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुंदरनगर में 64.7 मिलीमीटर और मंडी में 56.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। राज्य की एक नदी के बीच में बने टापू पर फंसे आठ लोगों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं, शिमला के बाहरी इलाके में भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो गया।

इन राज्यों में भी जमकर बारिश

पूर्वी राजस्थान के अंदरुनी इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। भरतपुर में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में बारिश नहीं हुई। वहीं, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश बदस्तूर जारी रही। इससे तापमान भी सामान्य से नीचे रहा। बारिश के चलते एक ओवरब्रिज में दरार पड़ने से पूर्वी रेलवे के आसनसोल खंड में रेल सेवाएं बाधित रहीं। कुलती स्टेशन के पास ओवरब्रिज में दरार आई। (खबर इनपुट-भाषा)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :मानसूनमौसमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील