लाइव न्यूज़ :

Flashback 2019: महाराष्ट्र में बारिश ने तबाही मचाई, 80 से अधिक लोगों की मौत, सेना को आना पड़ा

By भाषा | Updated: December 26, 2019 13:09 IST

वर्षा जनित हादसों में यहां 80 से अधिक लोगों ने जान गंवा दी और लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। अगस्त और सितंबर के महीने में सांगली, कोल्हापुर, पुणे और सतारा समेत पश्चिमी महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ आई और फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा।

Open in App
ठळक मुद्देकोल्हापुर और सांगली की 55 से अधिक तहसीलें बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुई। बारिश और बाढ़ के कारण कई गांवों में जगह-जगह फंसे लोगों को निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और सेना को आना पड़ा।

चिलचिलाती गर्मी के बाद मानसून का मौसम आमतौर पर राहत लेकर आता है लेकिन इस बार पश्चिमी महाराष्ट्र में बारिश ने बहुत तबाही मचाई।

वर्षा जनित हादसों में यहां 80 से अधिक लोगों ने जान गंवा दी और लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा। अगस्त और सितंबर के महीने में सांगली, कोल्हापुर, पुणे और सतारा समेत पश्चिमी महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ आई और फसलों को बहुत नुकसान पहुंचा।

कोल्हापुर और सांगली की 55 से अधिक तहसीलें बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुई। बारिश और बाढ़ के कारण कई गांवों में जगह-जगह फंसे लोगों को निकालने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और सेना को आना पड़ा। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पुणे संभाग में बाढ़ और बारिश जनित घटनाओं में करीब 62 लोग मारे गए।

इनमें से 17 लोगों की मौत आठ अगस्त को सांगली के एक गांव में नौका डूबने से हुई। पुणे के संभागीय आयुक्त के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘अगस्त में सांगली और कोल्हापुर में सात से आठ लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इसमें 105 बचाव दल, 200 नौकाओं और दो हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल हुआ।’’

अधिकारी ने बताया कि बाढ़ के कारण संभाग में 4.89 लाख हेक्टेयर की कृषि भूमि में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा। इससे 8.73 लाख किसान प्रभावित हुए। सितंबर में पुणे में हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई। इसमें 20 से अधिक लोगों की जान चली गई।

एक अधिकारी ने बताया कि पानी के बहाव पर अवैध निर्माण भारी बारिश के बाद आई समस्याओं का मुख्य कारण है। पुणे के पर्यावरणविद सारंग यड़वाड़कर ने अगस्त में बाढ़ के कारण आई समस्याओं का ठीकरा राज्य सरकार पर फोड़ते हुए आरोप लगाया कि निर्माण क्षेत्र को फायदा पहुंचाने के लिए कोल्हापुर में पंचगंगा नदी की बाढ़ रेखा का पुन: निर्धारण किया गया।

महाराष्ट्र के भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने इस आरोप से इनकार किया। यड़वाड़कर ने कहा, ‘‘ऐसी सभी घटनाओं के मूल कारण में जाने की जरूरत है। बाढ़, आग लगने की घटनाएं, यातायात जाम, प्रदूषण जैसी घटनाओं के मूल कारण को देखना होगा।’’

उन्होंने कहा कि शहरों की, आबादी वहन करने की क्षमता की पहचान करनी होगी। ‘विकास’ और ‘घातक विकास’ के बीच अंतर करने की जरूरत है। यड़वाड़कर ने कहा कि रोजगार की तलाश में गांवों से बड़ी संख्या में लोग शहरों का रुख कर रहे हैं, इस वजह से शहर का विकास योजनाबद्ध तरीके से नहीं हो पा रहा है।

टॅग्स :फ्लैश बैक 2019ईयर एंडर 2019महाराष्ट्रशिव सेनामौसमभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?