लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीवान जिले में नदी में डूबने से हुई पांच युवकों की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2022 14:50 IST

Siwan News: परिवार में एक अंत्येष्टि कर्म के बाद कुछ लोग झरही नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ। एक को डूबते देख बचाने के दौरान एक के बाद एक पांचों लोग डूब गए।

Open in App

सीवान: बिहार में सीवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के कांडपकड गांव स्थित झरही नदी में स्‍नान के दौरान डूबने से पांच युवकों की मौत हो गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने मशक्‍कत कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद परिवार के लोग उन्‍हें लेकर एक निजी अस्‍पताल चले गए। वहां डाक्‍टर ने चार को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में श्रीराम साह के पुत्र अजय साह, विजय साह, और विशाल, जयचंद साह का पुत्र रितेश के अलावे बलिराम साह के पुत्र विकास की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के पांच लोग अंत्येष्टि कर्म के बाद झरही नदी में नहाने गए थे। इस दौरान एक को डूबते देख बचाने के दौरान एक के बाद एक पांचों लोग डूब गए। कहा जा रहा है कि अशर्फी साह के परिवार में किसी का निधन हो गया है। उसमें शा‍मिल होने के लिए नाती-पोते समेत परिवार के अन्‍य सदस्‍य आए थे। 

इस क्रम में वे गंडक की सहायक झड़ही नदी में स्‍नान करने लगे। पानी की तेज धार में वे बहने लगे। यह देखकर किनारे खडे लोगों ने शोर मचाया। तब स्‍थानीय लोग दौडे। आसपास मौजूद लोग नदी किनारे पहुंचे और सभी शवों को ग्रामीणों ने ही नदी से बाहर निकाल लिया। 

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप