लाइव न्यूज़ :

रक्षाकर्मियों को ठगने के मामले में सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी समेत दो लोगों को पांच साल कारावास

By भाषा | Updated: August 28, 2021 12:39 IST

Open in App

ओडिशा में जमाकर्ता हित संरक्षण (ओपीआईडी) कानून संबंधी मामलों की सुनवाई करने वाली एक अदालत ने रक्षा कर्मियों को ठगने के मामले में सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी समेत दो लोगों को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई। अदालत ने सैनिक कल्याण संगठन के प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) राकेश राणा और ब्रुकसन इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पूर्ण चंद्र पांडा को रक्षाकर्मियों को ठगने का दोषी पाया तथा उन्हें शुक्रवार को पांच-पांच साल कैद की सजा सुनाई तथा दोनों को एक-एक लाख रुपये का जुर्माना देने का भी आदेश दिया। राणा और पांडा ने जमीन देने का वादा करके कई रक्षा कर्मियों से लगभग 29 करोड़ रुपये एकत्र किए थे। हालांकि, वे जमीन नहीं दे सके और उन्होंने बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद जमाकर्ताओं को पैसे नहीं लौटाए। इसके बाद जमाकर्ताओं ने राणा और पांडा के खिलाफ ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में शिकायत दर्ज कराई । पुलिस ने मामलों की जांच करते हुए राणा और पांडा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और ओपीआईडी कानून की धारा छह के तहत मामला दर्ज किया। ओपीआईडी अदालत ने मामले में सुनवाई करते हुए दोनों आरोपियों और कंपनी को दोषी पाया। ओपीआईडी (विशेष) अदालत के विशेष लोक अभियोजक बिस्वजीत महापात्र ने कहा, ‘‘कारावास की सजा के अलावा राणा और पांडा को एक-एक लाख रुपये जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया है। कंपनी पर भी दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।’’ इस बारे में टिप्पणी के लिए न तो राणा और न ही पांडा से संपर्क हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारतJammu-Kashmir Accident: डोडा में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हादसा, 4 जवानों की मौत; 9 जख्मी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"